[ad_1]

अरुण मौर्य का राशन कार्ड
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन शूटरों में एक शूटर जिले के सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव कादरवाड़ी का अरुण मौर्य है। उसके पिता का नाम दीपक कुमार है। शूटर अरुण मौर्य का जब फोटो सामने आया तो उसकी उम्र को लेकर चर्चा शुरू हो गई। अब अरुण के गांव में बना राशन कार्ड सामने आया है, जिसमें उसकी उम्र लिखी हुई है।
राशन कार्ड के अनुसार नाबालिग है अरुण
कासगंज के गांव कादरबाड़ी के राशन डीलर सुल्तान सिंह की मानें तो राशन कार्ड मां केला देवी के नाम से जारी हुआ है। अरुण मौर्य का जन्म भले ही पानीपत, हरियाणा में हुआ हो लेकिन उसका नाम कादरबाड़ी में राशन कार्ड में लंबे समय से है। राशन कार्ड में अरुण मौर्य की जन्मतिथि एक जनवरी 2006 अंकित है। इसके अनुसार अरुण की उम्र 17 वर्ष और तीन महीने है। राशन कार्ड में अरुण के आधार नंबर का भी जिक्र किया गया है।
[ad_2]
Source link