Home Breaking News Karnataka Election: टीपू सुल्तान के गढ़ में आज रोड शो करेंगे अमित शाह, भाजपा के बड़े नेता भी लेंगे हिस्सा

Karnataka Election: टीपू सुल्तान के गढ़ में आज रोड शो करेंगे अमित शाह, भाजपा के बड़े नेता भी लेंगे हिस्सा

0
Karnataka Election: टीपू सुल्तान के गढ़ में आज रोड शो करेंगे अमित शाह, भाजपा के बड़े नेता भी लेंगे हिस्सा

[ad_1]

Karnataka Election, Amit Shah will hold a roadshow in Tipu Sultan stronghold Devahalli today

अमित शाह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार कर्नाटक के अपने दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचेंगे। शाह 21 और 22 अप्रैल को दावणगेरे और देवनहल्ली में रोड शो करेंगे। देवहल्ली 18वीं सदी में मैसूरू के शासक रहे टीपू सुलतान की जन्मस्थली है। वह इस दौरान 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बंगलूरु में भारतीय जनता पार्टी के संगठन स्तर की बैठकों में हिस्सा लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, शाह राज्य में कई नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिन्हें चुनाव अभियान की जिम्मेदारी दी गई है और चुनाव रणनीति पर भी मंथन करेंगे। 

अतीक के करीबी इमरान प्रतापगढ़ी को स्टार प्रचारक बना फंसी कांग्रेस

भले ही गैंगस्टर अतीक अहमद इस दुनिया में नहीं रहा, लेकिन उसका नाम अब भी विवाद पैदा कर रहा है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी को लेकर केंद्रीय कृषी राज्यमंत्री शोभा कारनदलाजे ने निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में अतीक अहमद जैसे गैंगस्टर को अपना गुरु मानने वाला इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस का चुनाव प्रचार कर रहा है।

उडुपी-चिकमंगलूर से सांसद शोभा ने कहा, इमरान गैंगस्टर अतीक और अशरफ को गुरु मानता है। दोस्त और भाई बोलता है। इमरान को कांग्रेस ने महाराष्ट्र से राज्यसभा सासंद बनाया है। वहीं, इमरान कर्नाटक में हिंदू विरोधी भाषण देते हुए कह रहा है कि मुस्लिम सिर झुकाने वाले नहीं, बल्कि सिर काटने वाले लोग हैं। इससे साफ होता है कि कांग्रेस का हाथ अपराधियों और देशद्रोहियों के साथ है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here