[ad_1]
हाइलाइट्स
सीएसके को पिछले मैच में एक युवा खिलाड़ी ने जीत दिलाई थी
धोनी ने एक वीडियो देखने के बाद ही इस खिलाड़ी से इंप्रेस हो गए थे
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है. टीम ने 5 में से 3 मैच जीते हैं और 2 में उसे हार मिली है. फिलहाल, सीएसके प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की तेज गेंदबाजी पर अगर नजर डालें तो इस सीजन में टीम का पेस अटैक अनुभवहीन है. लेकिन, मौका पड़ने पर धोनी के लिए यही गेंदबाज काम आए हैं. इसी में से एक हैं मथीशा पथिराना. 20 साल के मथिशा ने इस सीजन में अबतक 1 ही मैच खेला है. लेकिन, उस मुकाबले में ही उन्होंने डेथ ओवर में कमाल की गेंदबाजी की और हाई स्कोरिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को आरसीबी के खिलाफ 8 रन से जीत दिलाई थी.
मथीशा पथिराना ने आरसीबी के खिलाफ उस मुकाबले में दो अहम 18वां और 20वां ओवर फेंका था और चिन्नास्वामी स्टेडियम की छोटी बाउंड्री के बावजूद अपने इस 2 ओवर में महज 14 रन ही दिए थे.
धोनी को कैसे मिले ‘बेबी मलिंगा’?
श्रीलंका के मथीशा पथिराना का एक्शन अपने देश के पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से मेल खाता है. इसलिए उन्हें बेबी मलिंगा भी कहते हैं. लेकिन, धोनी को ये बेबी मलिंगा कैसे मिला? क्यों धोनी ने इस गेंदबाज को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जोड़ा. इसकी दिलचस्प कहानी है. दरअसल, 2021 में मथीशा पथिराना की बॉलिंग का एक वायरल वीडियो धोनी तक पहुंचा था. इसी वीडियो को देखकर धोनी ने इस गेंदबाज का टैलेंट जान लिया था और उन्होंने उसी वक्त इस गेंदबाज को आईपीएल रिजर्व के तौर पर टीम से जोड़ने की कोशिशें शुरू कर दी थी. हालांकि, तब क्रिकेट श्रीलंका ने एनओसी नहीं दी और पथिराना को धोनी चेन्नई सुपर किंग्स से नहीं जोड़ पाए थे. लेकिन, उनका आईपीएल भविष्य तय हो गया था. पिछले सीजन में पथिराना ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था.
पथिराना के एक वीडियो से इंप्रेस हुए थे धोनी
मथीशा पथिराना ने श्रीलंका के जिस ट्रिनिटी कॉलेज में ट्रेनिंग की है, वहां इस डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के लिए ट्रेनिंग में मदद करने वाले बिलाल फैसी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “पथिराना तब 17 या 18 साल के थे और कोरोना महामारी का दौर था, जब धोनी ने पथिराना को कोरोना वैक्सीन लगवाकर टीम में शामिल होने के लिए चिठ्ठी लिखी थी. तब मथिशा 2020 का अंडर-19 विश्व कप खेल चुके थे और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे थे. इसी लीग का उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मथिशा अपनी यॉर्कर से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा रहे थे.
धोनी इस गेंदबाज के जिस वीडियो को देखकर प्रभावित हुए थे. वो किसी फर्स्ट क्लास मैच का वीडियो नहीं था, बल्कि स्कूल टूर्नामेंट का था, जिसमें मथिशा ने सनथ जयसूर्या के स्कूल के खिलाफ गेंदबाजी की थी.
पिता नहीं मानते कि पथिराना ने मलिंगा का एक्शन कॉपी किया
मथिशा की तुलना भले ही लसिथ मलिंगा से हो रही है. लेकिन, उनके पिता का मानना है कि मथिशा ने मलिंगा के एक्शन को कॉपी नहीं किया है. मथिशा ने जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया है, तब से ही वो इसी एक्शन से गेंदबाजी कर रहा है. हालांकि, मथिशा स्कूल क्रिकेट के दिनों से ही मलिंगा के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं और बाकी स्कूली बच्चों से अलग मथिशा ने शुरुआत से ही अपनी रफ्तार और सटीकता से मलिंगा को इंप्रेस किया और इस दिग्गज से मिले टिप्स के दम पर पर मथिशा ने श्रीलंका के लिए डेब्यू किया और अब आईपीएल में भी खेल रहे हैं.
IPL Top Moments: आखिरी ओवर में रसेल के 3 छक्के, वॉर्नर की कप्तानी पारी, 1 नो-बॉल पड़ी KKR को भारी
मथिशा पियानो भी बजाते हैं
मथिशा पथिराना का पूरा परिवार म्यूजिक में रुचि रखता है. वो खुद भी पियानो बजाते हैं और उन्होंने संगीत की शिक्षा भी ली है. उनकी मां गिटारिस्ट हैं, जो म्यूजिक बैंड का हिस्सा हैं. पिता और बड़ी बहन भी गिटार बजाते हैं और इन दिनों, मथीशा डेथ ओवर में बल्लेबाजों को अपनी धुन पर नचा रहे हैं. आरसीबी के खिलाफ मैच में वो इसका नमूना दिखा चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Lasith malinga, Ms dhoni, Sri lanka
FIRST PUBLISHED : April 21, 2023, 07:55 IST
[ad_2]
Source link