[ad_1]

‘हाथी मेरे साथी’ भोजपुरी
– फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘नफरत की दुनिया को छोड़ के प्यार की दुनिया में, खुश रहना मेरे यार…’ आज भी यह गीत जब सुनने को मिलता है तो आंखों में आंसू आ जाते है। मोहम्मद रफी का गाया यह फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ का गाना है जो साल 1971 रिलीज हुई थी। इसमें राजेश खन्ना और तनूजा की मुख्य भूमिकाएं थी। जानवरों और इंसान के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित इससे बेहतर फिल्म नहीं हो सकती है। अब भोजपुरी में भी ‘हाथी मेरे साथी’ के नाम से फिल्म बनने जा रही है। इसी नाम से साल 2021 में राणा दग्गुबाती की भी एक फिल्म रिलीज हो चुकी है।
[ad_2]
Source link