[ad_1]

राहुल गांधी का सरकारी बंगला
– फोटो : Social Media
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सांसद के तौर पर मिला अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया है। उनके इस कदम की कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तारीफ की है। थरूर ने कहा कि राहुल का ये कदम अनुकरणीय है।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में दोषी करार देते हुए कोर्ट ने उन्हें लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य करार दिया था। सदस्यता जाने के बाद उन्हें सरकारी बंगले भी खाली करने को कहा गया, जिसकी आखिरी तारीख 22 अप्रैल थी। इसी आदेश को मानते हुए राहुल गांधी ने 22 अप्रैल शनिवार को 12, तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया। फिलहाल वो अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रह रहे हैं और नए आवास की तलाश में है।
#WATCH | Delhi: Trucks leave from Rahul Gandhi’s 12 Tughlak Lane bungalow as he vacates the residence after his disqualification as a Lok Sabha MP. pic.twitter.com/CEvWhMeev9
— ANI (@ANI) April 22, 2023
[ad_2]
Source link