Home Breaking News पुंछ हमले पर उद्धव शिवसेना का तंज: ‘देश के PM, गृह मंत्री को राजनीति से फुर्सत नहीं, आतंकी उठा रहे फायदा’

पुंछ हमले पर उद्धव शिवसेना का तंज: ‘देश के PM, गृह मंत्री को राजनीति से फुर्सत नहीं, आतंकी उठा रहे फायदा’

0
पुंछ हमले पर उद्धव शिवसेना का तंज: ‘देश के PM, गृह मंत्री को राजनीति से फुर्सत नहीं, आतंकी उठा रहे फायदा’

[ad_1]

Sena UBT on Poonch attack PM modi and home minister busy in political work, terrorists took advantage of it

उद्धव ठाकरे और पीएम मोदी।
– फोटो : social media

विस्तार

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने पुंछ में हुए सेना के वाहन पर हमले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ और सिर्फ राजनीति करना ही आता है। ऐसे वक्त जब हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं, वे राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजनीतिक काम में व्यस्त हैं। आतंकवादियों ने इसी का फायदा उठाया है।

सामना के संपादकीय में लगाए आरोप

पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा है कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद भी कश्मीर घाटी में हिंसा जारी है। वहां अभी भी शांति नहीं है। वहीं कर्नाटक चुनावों के संदर्भ में पीएम पर वार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री अपने राजनीतिक कार्यों में व्यस्त हैं। आतंकवादियों ने इसका फायदा उठाया और जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सैन्य वाहन पर हमला कर दिया। 

यह है मामला

गौरतलब है, जम्मू और कश्मीर के पुंछ में सैन्य वाहन पर गुरुवार को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में शहीद होने वाले पांच जवानों में से चार का संबंध पंजाब से है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जवानों की शहादत पर शोक जताया। इसके साथ ही उन्होंने शहीद चारों जवानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की। शहीद जवान आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स की एक इकाई से थे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here