[ad_1]
हाइलाइट्स
हार्दिक पंड्या ने लखनऊ के खिलाफ मैच में युवा गेंदबाज को डेब्यू का मौका दिया
अपने इंटरनेशनल टी20 डेब्यू में इस गेंदबाज ने तहलका मचाया था
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 30वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. लेकिन, स्पिन गेंदबाजों की मददगार विकेट पर गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी. पंड्या ने गुजरात के लिए 50 गेंद में 66 रन की पारी खेली. इस मैच में हार्दिक ने अफगानिस्तान के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर नूर अहमद को मौका दिया. उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया.
ईद के मौके पर नूर के लिए इससे बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता है. सबसे बड़ी बात ये रही कि उन्हें डेब्यू कैप उनके गुरु राशिद खान ने सौंपी. यानी लखनऊ सुपर जायंट्स की टेंशन बढ़ाने के लिए गुरु चेले की जोड़ी मैदान में उतरी.
नूर अहमद का आईपीएल डेब्यू
नूर अहमद को हार्दिक पंड्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने का मौका दिया था. लेकिन, उन्हें उस मैच में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उतारा गया था. नूर ने उस मुकाबले में 1 विकेट भी लिया था. लेकिन, लखनऊ के खिलाफ मैच में नूर को शुरुआती प्लेइंग-11 में मौका दिया. इस तरह 18 साल के रिस्ट स्पिनर का डेब्यू हुआ.
इंटरनेशनल टी20 डेब्यू पर 4 विकेट झटके थे
नूर अफगानिस्तान की तरफ से वनडे और टी20 डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था. उस मैच में नूर ने कमाल की बॉलिंग की थी. नूर ने 10 रन देकर 4 विकेट लिए थे और वो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे. अफगानिस्तान वो मुकाबला जीता था. उन्होंने नवंबर 2022 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था.
34.5 करोड़ गए पानी में! सबसे अधिक खिलाड़ी खरीदे फिर भी SRH के हाथ खाली, अब खिताब दूर की कौड़ी
नूर अहमद गुजराज टाइटंस के लेग स्पिनर राशिद खान को अपना आयडल मानते हैं और उन्हें देखकर ही क्रिकेटर बने हैं. वो कई बार मर्तबा ये कह चुके हैं कि वो राशिद की तरह गेंदबाजी करना चाहते हैं. नूर बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग और द हंड्रेड में भी खेल चुके हैं. उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा था और अब लखनऊ के खिलाफ इस युवा गेंदबाज को मौका मिल गया. अब ये देखना होगा कि वो आईपीएल डेब्यू पर कैसा प्रदर्शन करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gujarat Titans, Hardik Pandya, IPL 2023, Rashid khan
FIRST PUBLISHED : April 22, 2023, 18:03 IST
[ad_2]
Source link