[ad_1]
हाइलाइट्स
युजवेंद्र चहल ने संजू सैमसन की जमकर तारीफ की है
चहल आईपीएल 2023 में 6 मैच में 12 विकेट ले चुके हैं
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे युजवेंद्र चहल ने संजू सैमसन को अपना पसंदीदा आईपीएल कप्तान बताया है. चहल ने कहा कि संजू सैमसन उन्हें बिल्कुल महेंद्र सिंह धोनी जैसे लगते हैं. संजू भी धोनी की तरह मैदान पर कूल रहते हैं. इस लेग स्पिनर ने बीते 1 साल में उनकी गेंदबाजी में जो भी सुधार या तरक्की हुई है, उसका श्रेय संजू को ही जाता है. युजवेंद्र चहल इससे पहले, विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में भी आईपीएल में खेल चुके हैं.
युजवेंद्र चहल ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे से बातचीत में कहा, “आईपीएल में संजू सैमसन मेरे फेवरेट कप्तान हैं. मुझे लगता है कि वो काफी हद तक माही भाई (एमएस धोनी) जैसे हैं. वो एकदम शांत और कूल रहते हैं. पिछले 1 साल में बतौर गेंदबाज मुझमें जो 10 फीसदी भी सुधार आया है, वो संजू की वजह से ही है. संजू मुझसे कहते हैं कि आपके पास 4 ओवर हैं, आप जैसे भी गेंदबाजी करना चाहते हैं, उसके लिए मेरी तरफ से पूरी तरह आजाद हैं.”
चहल ने धोनी की भी तारीफ की
इस बातचीत के दौरान युजवेंद्र चहल ने धोनी की भी जमकर तारीफ की. चहल ने कहा कि माही भाई ने मेरे और कुलदीप यादव के करियर को परवान चढ़ाने में काफी मदद की है. हमारे करियर को आगे बढ़ाने में धोनी का 50 फीसदी योगदान है. क्योंकि वो मैच के दौरान अक्सर हगम दोनों को गाइड करते थे कि किस बल्लेबाज को कैसी और कहां गेंद डालनी है.
चहल ने आगे कहा कि मैं अबतक 3 भारतीय कप्तानों के अंडर में खेल चुका हूं, जिसमें माही भाई, रोहित भैया और विराट भैया हैं. मेरे लिए ये तीनों ही खास हैं. क्योंकि इन तीनों ने ही मुझे हमेशा पूरी आजादी से बॉलिंग करने दी. माही भाई तो क्रिकेट करियर से इतर निजी जिंदगी से जुड़े मसलों पर भी जरूरत पड़ने पर हमेशा सलाह देने के लिए तैयार रहते हैं.
IPL 2023: कोहली के लिए ‘ग्रीन जर्सी’ और ’23 अप्रैल’ की तारीख अनलकी, IPL में दर्ज हुई अनचाही हैट्रिक
पंजाब किंग्स ने मुंबई पुलिस से की अर्शदीप सिंह की शिकायत, तो मिला मजेदार जवाब, नियमों का पाठ पढ़ाया
चहल को आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था. पिछले सीजन में उन्होंने 27 विकेट लिए थे और राजस्थान फाइनल में पहुंचा था. चहल भी पर्पल कैप जीते थे. इस साल भी चहल ने 6 मैच में 12 विकेट लिए हैं और वो पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Ms dhoni, Sanju Samson, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : April 23, 2023, 19:23 IST
[ad_2]
Source link