Home Breaking News Wrestlers Protest Live: पहलवानों का धरना जारी, बजरंग बोले- सभी पार्टियों का स्वागत; दिल्ली पुलिस का आया बयान

Wrestlers Protest Live: पहलवानों का धरना जारी, बजरंग बोले- सभी पार्टियों का स्वागत; दिल्ली पुलिस का आया बयान

0
Wrestlers Protest Live: पहलवानों का धरना जारी, बजरंग बोले- सभी पार्टियों का स्वागत; दिल्ली पुलिस का आया बयान

[ad_1]

09:30 AM, 24-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: दिल्ली पुलिस ने जांच समिति से मांगी रिपोर्ट

पहलवानों के धरने के बीच दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई है। उसने सोमवार को बयान जारी किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा, ”भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध के बीच दिल्ली पुलिस ने उनकी शिकायत की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी है।”

09:06 AM, 24-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: बजरंग पुनिया का बयान

बजरंग पुनिया ने कहा, “इस बार सभी दलों का हमारे धरने में शामिल होने के लिए स्वागत है, चाहे वह भाजपा, कांग्रेस, आप या कोई अन्य पार्टी हो। हम किसी भी पार्टी से संबद्ध नहीं हैं।” पिछली बार जनवरी में पहलवानों ने किसी भी पार्टी के सदस्य को मंच पर नहीं आने दिया था।

 

09:00 AM, 24-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: विनेश फोगाट का भावुक ट्वीट

विश्व चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहलवान विनेश फोगाट ने एक भावुक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ”पोडियम से फुटपाथ तक, आधी रात खुले आसमान के नीचे न्याय की आस में।”

 

08:46 AM, 24-Apr-2023

Wrestlers Protest Live: पहलवानों का धरना जारी, बजरंग बोले- सभी पार्टियों का स्वागत; दिल्ली पुलिस का आया बयान

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन फिर से शुरू हो गया है। विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी रविवार (23 अप्रैल) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच गए। उन्होंने जनवरी में भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उनकी शिकायत पर एक समिति का भी गठन किया गया था, लेकिन पहलवानों को उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। पहलवानों का प्रदर्शन पार्ट-2 दूसरे दिन भी जारी है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here