[ad_1]
IPL 2023 News: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का एक क्रिकेटर ऐसा है, जिसका 107 किलो वजन होने के चलते एक समय करियर लगभग खत्म माना जा रहा था. हालांकि अब ये क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे घातक हथियार माना जाता है. IPL 2023 सीजन में श्रीलंका के ऑफ स्पिनर महीश तीक्षणा (Maheesh Theekshana) चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम IPL के मौजूदा सीजन में अभी तक 7 मैचों में से 5 मुकाबले जीत चुकी है, जबकि 2 मैचों में उसे हार मिली है. IPL के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है.
[ad_2]
Source link