[ad_1]
हाइलाइट्स
आयरलैंड और श्रीलंका के बीच गॉल में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा
आयरलैंड ने पहले दिन 4 विकेट पर 319 रन का स्कोर बनाया
नई दिल्ली. पहला टेस्ट पारी से हारने के बाद आयरलैंड ने गॉल में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में जोरदार शुरुआत की. पहला दिन आयरलैंड के नाम रहा. आयरिश टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं. आयरलैंड के लिए एंड्रयू बालबर्नी ने पहले दिन कप्तानी पारी खेली. बालबर्नी शतक से तो 5 रन से चूक गए. लेकिन, टीम को पहले दिन 300 रन के पार पहुंचा दिया. उन्होंने 163 गेंद में 95 रन बनाए. बालबर्नी ने अपनी इस पारी में 14 चौके मारे.
आयरलैंड ने गॉल में ही खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया था. लेकिन, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और आयरिश टीम ने दोनों ओपनर के विकेट 43 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए थे. हैरी टैक्टर भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 18 रन बनाकर आउट हो गए. 89 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद एंड्रयू बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड की पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए इन दोनों ने 143 रन की पार्टनरशिप की. स्टर्लिंग ने अच्छी बल्लेबाजी की. लेकिन, 74 रन की पारी खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए.उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा. उन्हें साथी खिलाड़ी हाथ का सहारा देकर मैदान से बाहर लेकर गए.
बालबर्नी 5 रन से शतक चूके
कप्तान बालबर्नी के 95 रन पर आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे लोर्कन टकर ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया. लोर्कन पहले दिन का खेल खत्म होने तक 78 रन पर नाबाद हैं. वहीं, कर्टिस कैम्फर 27 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं. दोनों के बीच अबतक 5वें विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
5 लगातार शतक ठोके, जो रोहित-विराट नहीं कर पाए वो किया था, पर IPL 2023 में टांय-टांय फिस्स
कौन हैं डेविड विसे? जो 2 देशों से WC खेले, टीम के बाहर होने पर थे रोए, 7 साल बाद IPL में हैं लौटे
आयरलैंड ने पहले दिन 319 रन बनाए
श्रीलंका की तरफ से प्रभात जयसूर्या ने पहले दिन दो विकेट लिए. जबकि रमेश मेंडिस और असिथा फर्नाडों को एक-एक सफलता मिली. मेजबान टीम ने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट पारी और 280 रन से जीता था. ये टेस्ट में श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Andrew Balbirnie, Ireland, Paul Stirling, Sri lanka
FIRST PUBLISHED : April 24, 2023, 18:50 IST
[ad_2]
Source link