[ad_1]
हाइलाइट्स
सनराइजर्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए बनाने थे 13 रन
दिल्ली लक्ष्य बचाने में रही कामयाब, हैदराबाद 7 रन से हारा
नई दिल्ली. टी20 को बैटर्स फॉर्मेट गेम माना जाता है. रन बरसते हैं, बॉलर्स कूटे जाते हैं. लेकिन आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसे भी मौके दर्ज हैं, जब बॉलर्स ने अपनी चतुराई से आखिरी ओवर में बैटर को 4 रन भी नहीं बनाने दिए थे. यहां तो फिर भी 13 रन डिफेंड करने थे. आखिरी ओवर में सबसे कम रन डिफेंड करने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम पर है. महज 4 रन डिफेंड करने का यह कारनामा दो बार राजस्थान कर चुका है.
पहली बार राजस्थान ने ऐसा किया था साल 2008 में, मुंबई इंडियंस के खिलाफ. तब मुंबई को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे. धवल कुलकर्णी क्रीज पर थे और मुनफ पटेल गेंदबाजी कर रहे थे. मुनफ ने पहली गेंद डॉट डाली तो दूसरी पर धवल को चलता कर दिया. मुंबई की टीम केवल एक ही रन इस ओवर में बना सकी और राजस्थान 2 रन से यह मैच जीतने में सफल रही थी. राजस्थान ने ऐसा ही कारनामा पंजाब किंग्स के खिलाफ साल 2021 में दोहराया था. युवा कार्तिक त्यागी की कहर बरपाती गेंदों के सामने एडन मर्करम जैसे बल्लेबाज भी महज 4 रन का मायाजाल तोड़ नहीं सके थे.
रन डिफेंड करने में है माहिर
आखिरी ओवर में बेहद कम रन डिफेंड करने के मामले में राजस्थान को कभी भी दरकिनार नहीं किया जा सकता है. राजस्थान ने दो बार जहां 4 रन आखिरी ओवर में नहीं बनने दिए थे वहीं, साल 2010 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ राजस्थान 6 रन सेव कर चुका है. तब गेंदबाज सिद्धार्थ त्रिवेदी ने यह कारनामा किया था राजस्थान के लिए.
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 144 रन बनाए. मैच की आखिरी गेंद तक दोनों टीमों के बीच टक्कर चली. हैदराबाद को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी. वॉशिंगटन सुंदर आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन मुकेश कुमार ने कसी हुई गेंदबाजी की और अंतिम ओवर में सिर्फ 5 रन दिए. दिल्ली कैपिटल्स ने 7 रन से जीत दर्ज की.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Delhi Capitals, IPL 2023, Rajasthan Royals, Sunrisers Hyderabad
FIRST PUBLISHED : April 25, 2023, 08:42 IST
[ad_2]
Source link