Home Sports सचिन को आइडल मानता था अंग्रेज गेंदबाज, डेब्‍यू पर विकेट लेने में रहा कामयाब, 1 गलती और करियर पर लग गया दाग

सचिन को आइडल मानता था अंग्रेज गेंदबाज, डेब्‍यू पर विकेट लेने में रहा कामयाब, 1 गलती और करियर पर लग गया दाग

0
सचिन को आइडल मानता था अंग्रेज गेंदबाज, डेब्‍यू पर विकेट लेने में रहा कामयाब, 1 गलती और करियर पर लग गया दाग

[ad_1]

नई दिल्‍ली. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का विकेट निकालना हर किसी युवा का सपना होता है लेकिन अगर करियर के पहले अंतरराष्‍ट्रीय विकेट के रूप में ही मास्‍टर ब्‍लास्‍टर का विकेट मिल जाए तो फिर बात ही क्‍या. भारतीय मूल के इंग्लिश क्रिकेटर मोंटी पनेसर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. इंग्‍लैंड में जन्‍में मोंटी अंतरराष्‍ट्रीय डेब्‍यू पर सचिन तेंदुलकर का विकेट लेने में कामयाब रहे. आज मोंटी पनेसर का जन्‍मदिन है. वो 41 साल के हो गए हैं. आइये आज उनके एक किस्‍से के बारे में हम आपको बताते हैं.

साल 1982 में इंग्‍लैंड के बेडफोर्डशायर में जन्‍में मोंटी पनेसर का परिवार दशकों पहले भारत छोड़कर वहां रह रहा था. मोंटी ने अपने शानदार क्रिकेट के दम पर साल 2006 में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में डेब्‍यू किया. खासबात यह है कि मोंटी को भारतीय सरजमीं पर ही अंतरराष्‍ट्रीय डेब्‍यू का मौका मिला. नागपुर में वो भारत के खिलाफ मैच के दौरान उतरे और पहली पारी में ही सचिन तेंदुलकर को आउट करने में सफल रहे. मोंटी क्रिकेट के भगवान को अपना आइडल मानते हैं. ऐसे में मैच खत्‍म होने के बाद वो सचिन से मिलने भी पहुंचे.

सचिन ने दिया करारा जवाब

अपने इस खास पल को और भी खास बनाने के मकसद से मोंटी पनेसर गेंद पर सचिन का ओटोग्राफ लेने पहुंचे. मोंटी ने एक इंटरव्‍यू के दौरान बताया था कि सचिन ने बड़ा दिल दिखाते हुए बॉल पर साइन किया. साथ ही उन्‍होंने यह भी मुस्‍कुराते हुए कहा कि यह ‘वन्‍स इन ब्‍लू मून’ की तरह है. यानी आपने एक बार मुझे गलती से आउट कर दिया है ये दोबारा क्रिकेट के मैदान पर नहीं होने वाला है. अपने करियर के दौरान मोंटी ने कुल चार बार सचिन का विकेट निकाला था.

मोंटी पनेसर ने बाउंसर पर किया था पेशाब

साल 2013 में मोंटी पनेसर का फैन्‍स ने वो चेहरा देखा, जिसकी किसी ने भी कल्‍पना नहीं की होगी. दरअसल, इंग्‍लैंड के एक नाइटक्‍लब में मोंटी ने आधी रात को शराब पीकर जमकर हंगामा किया था. उन्‍होंने महिलओं के साथ बदतमीजी भी की. बाउंसर ने उन्‍हें बाहर निकालने का प्रयास किया. इस दौरान इस स्पिनर ने उसपर पेशाब भी कर दिया था. हालांकि पूरे घटनाक्रम के लिए बाद में उन्‍होंने माफी भी मांगी थी. इसी साल उनके अंतरराष्‍ट्रीय करियर पर भी ब्रेक लग गया था. फिर उन्‍हें दोबारा इंग्‍लैंड की टीम में मौका नहीं मिला.

Tags: India Vs England, Monty Panesar, Sachin tendulkar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here