Home Sports SL vs IRE: स्टर्लिंग-कैंफर के शतक,जयसूर्या का ‘छक्का’ भी नहीं रोक पाया, आयरलैंड ने सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया

SL vs IRE: स्टर्लिंग-कैंफर के शतक,जयसूर्या का ‘छक्का’ भी नहीं रोक पाया, आयरलैंड ने सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया

0
SL vs IRE: स्टर्लिंग-कैंफर के शतक,जयसूर्या का ‘छक्का’ भी नहीं रोक पाया, आयरलैंड ने सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया

[ad_1]

हाइलाइट्स

आयरलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया
पॉल स्टर्लिंग और कर्टिस कैंफर ने आयरलैंड के लिए शतक जमाए

नई दिल्ली. आयरलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी 492 रन पर खत्म की. ये टेस्ट में आयरलैंड का सबसे बड़ा स्कोर है. इसके जवाब में श्रीलंका ने पहले बिना विकेट गंवाए 81 रन बनाए. निशन मधुशका 41 और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 39 रन पर नाबाद लौटे. खराब रोशनी और बारिश के कारण पहले दिन का खेल 30 मिनट पहले खत्म कर दिया गया. इससे पहले, आयरलैंड का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 339 रन था, जो उसने 1998 में डबलिन में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था.

इससे पहले, मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए पॉल स्टर्लिंग ने अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 103 रन बनाए. उनके अलावा ऑलराउंडर कर्टिस कैंफर ने भी सेंचुरी जमाई. वो 111 रन बनाकर पवेलियन लौटे. स्टर्लिंग और कैम्फर ने क्रमशः अपने देश का तीसरा और चौथा टेस्ट शतक लगाया. आयरलैंड ने पिछला टेस्ट पारी के अंतर से गंवाया था. इन दोनों के अलावा टेस्ट में आयरलैंड के लिए केविन ओ ब्रायन और लॉर्कन टकर ने भी शतक जमाए हैं.

पॉल स्टर्लिंग और कर्टिस कैंफर के बीच 7वें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई. इसके बाद, 8वें विकेट के लिए कैंफर और मैकब्राइन के बीच 158 गेंद में 89 रन बनाए . मैकब्रायन 35 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कैंफर भी आउट हो गए. उन्हें प्रभात जयसूर्या ने अपना शिकार बनाया. ये उनका पारी का 5वां विकेट था. इसके बाद 9वें और 10वें नंबर पर आए बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और आयरलैंड की पहली पारी 492 रन पर खत्म हुई.

IPL 2023 का एक नियम कप्तानों की गले की हड्डी बना, देने पड़ जा रहे लाखों रुपये, अब वॉर्नर को चूना लगा

धोनी का एंग्री लुक देखा है या नहीं, मैच में साथी खिलाड़ी पर चिल्लाए और तरेरी आंखें, वीडियो हिला देगा!

प्रभात जयसूर्या ने 58.3 ओवर में 174 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने अपने 7वें टेस्ट में छठी बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया. वो सबसे तेजी से 50 टेस्ट विकेट लेने के रिकॉर्ड से 2 विकेट दूर हैं.

Tags: Ireland, Paul Stirling, Prabath Jayasuriya, Sri lanka

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here