Home Sports IPL 2023 में किन 2 खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा अब तक बेहद खराब? सहवाग ने बताए नाम

IPL 2023 में किन 2 खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा अब तक बेहद खराब? सहवाग ने बताए नाम

0
IPL 2023 में किन 2 खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा अब तक बेहद खराब? सहवाग ने बताए नाम

[ad_1]

हाइलाइट्स

सहवाग ने कहा, ये खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखते हैं
लेकिन आईपीएल के इस सीजन में इनकी प्रतिष्‍ठा कम हो रही है

नई दिल्‍ली. वीरेंद्र सहवाग दिल्‍ली कैपिटल्‍स के ओपनर पृथ्वी शॉ और कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के आईपीएल 2023 में अब तक के प्रदर्शन से बेहद निराश है. सहवाग के मुताबिक, पृथ्वी शॉ और आंद्रे रसेल अपने दम पर टीम को किसी भी स्थिति में मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं. हालांकि, इस सीजन में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया है. सहवाग ने कहा, शॉ और रसेल का शॉट चयन सही नहीं दिख रहा है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा कम हो रही है. दोनों खिलाड़ी बिग हिटर हैं, लेकिन गेंदबाजों ने उन्हें चुप कराने में कामयाबी हासिल कर ली है.

पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 में से 6 मैचों में खेलने का मौका दिया. शॉ एक बार भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 6 मैचों में उन्‍होंने कुल 47 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 15 रन रहा. पृथ्वी शॉ की नाकामी का खामियाजा कहीं न कहीं दिल्‍ली कैपिटल्‍स को भी भुगतना पड़ा. टीम को शुरुआती 5 मुकाबलों में हार देखनी पड़ी.

उम्र क्‍या चीज है…बल्‍ले की मार और स्ट्राइक रेट देखिए, IPL में युवाओं के कान काट रहे हैं ये पुराने धुरंधर

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्र रसेल की बात करें तो वह भी बेरंग नजर आ रहे हैं. कैरेबियाई खिलाड़ी ने अब तक 8 मैचों में 108 रन बनाए हैं. आंद्रे रसेल की गेंदबाजी की धार भी इस सीजन में कुंद दिख रही है. वह अब तक सिर्फ 5 विकेट ही ले पाए हैं.

पाकिस्‍तान के विराट कोहली की डूबी लुटिया, मैदान में हंगामा-कोच से पंगा पड़ा महंगा, तबाह हो गया करियर!

‘शॉ ने गंवा दिया बड़ा मौका’
वीरेंद्र सहवाग ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि मुझे पृथ्वी शॉ से बहुत उम्मीदे थीं क्योंकि वह घरेलू क्रिकेट में रन बनाकर आए थे. अगर वह आईपीएल में भी रन बनाते तो उनके लिए भारतीय टीम के दरवाजे खुल सकते थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए. सहवाग ने कहा, आंद्रे रसेल को सभी मैच का रुख पलटने वाले खिलाड़ी के तौर पर जानते हैं. केकेआर भी लंबे समय से उन पर भरोसा कर रही है, लेकिन वह भी लगातार फ्लॉप रहे हैं.

Tags: Andre Russell, IPL 2023, Prithvi Shaw, Virendra sahwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here