Home Sports आरसीबी का मैच फिनिशर बना सिरदर्द, कभी छक्के-चौके लगाकर दिलाता था अकेले जीत

आरसीबी का मैच फिनिशर बना सिरदर्द, कभी छक्के-चौके लगाकर दिलाता था अकेले जीत

0
आरसीबी का मैच फिनिशर बना सिरदर्द, कभी छक्के-चौके लगाकर दिलाता था अकेले जीत

[ad_1]

हाइलाइट्स

आरसीबी का मैच फिनिशर बना सिरदर्द
कभी छक्के-चौके लगाकर दिलाता था अकेले जीत

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. 16वें सीजन के 36 मुकाबले बीत जाने के बाद धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10 अंकों (+0.662) के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर स्थित है. वहीं लाखों दिलो की धड़कन विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम आठ अंकों (-0.139) के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है.

आरसीबी के लिए सिरदर्द बना यह खिलाड़ी:

जारी सीजन में देखा जा रहा है कि आरसीबी की टीम केवल अपने तीन धुरंधर बल्लेबाजों के उपर टिकी हुई है. इसमें विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल का नाम शामिल है. आईपीएल 2023 से पहले आईपीएल 2022 में एक और धुरंधर खिलाड़ी था जो आरसीबी की नैया को पार लगाने में अहम भूमिका निभा रहा था, लेकिन इस बार उनका बल्ला बिल्कुल खामोश गुजर रहा है.

यह भी पढ़ें- ‘बच के रहना रे बाबा बच के’, CSK मैच से पूर्व बोल्ट ने दिखाया रौद्र रूप, महज एक स्टंप और डंडा गोल, VIDEO

जी हां हम बात कर रहे हैं 37 वर्षीय अनुभवी विकेटकीपर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की. कार्तिक का बल्ला जारी सीजन में बिल्कुल खामोश नजर आ रहा रहा है. उन्होंने जारी सीजन में अपनी टीम के लिए अबतक कुल आठ मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से आठ पारियों में 11.86 की औसत से केवल 83 रन निकले हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.74 का रहा है.

दिनेश कार्तिक का आईपीएल करियर:

बात करें दिनेश कार्तिक के आईपीएल करियर के बारे में तो यहां उन्होंने कई टीमों के लिए शिरकत करते हुए 237 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 216 पारियों में 26.23 की औसत से 4459 रन निकले हैं. आईपीएल में उनके नाम 20 अर्द्धशतक दर्ज है.

Tags: Dinesh karthik, IPL 2023, Rcb, Royal Challengers Bangalore

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here