[ad_1]
हाइलाइट्स
सारे डिश छोड़ दाल मखनी के पीछे पड़े निकोलस पूरन
मैदान में लगाई जोर-जोर से आवाज
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) का 38वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शाम 7.30 बजे से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस रोमांचक मुकाबले से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों का एक वीडियो लखनऊ की टीम ने सोशल मीडिया पर साझा किया है. इस वीडियो में खिलाड़ी काफी मजाक मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं.
निकोलस पूरन के मजाकिया शब्दों ने बांधा समां:
मैच से पूर्व एलएसजी के विकेटकीपर खिलाड़ी निकोलस पूरन ने अपने मजाकिया बातों से लोगों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. दरअसल, खिलाड़ी जब प्रैक्टिस के बाद थके हारे आराम कर रहे थे तब पूरन पंजाब के खिलाड़ियों को देखकर जोर-जोर से दाल मखनी चिल्लाने लगे. पूरन को इस तरह चिल्लाते देख अर्शदीप वहां आते हैं और सबसे हाथ मिलाने के बाद वहीं बैठ जाते हैं.
Mohali checklist for @nicholas_47: Sixes & dal makhani 😂 pic.twitter.com/xLs10Bl0ox
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 27, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arshdeep Singh, IPL 2023, Lucknow Super Giants, Nicholas Pooran
FIRST PUBLISHED : April 28, 2023, 16:05 IST
[ad_2]
Source link