Home Sports अजिंक्य रहाणे की तरह रिद्धिमान साहा क्या टीम इंडिया में करेंगे कमबैक? जानिए उन्हीं की जुबानी

अजिंक्य रहाणे की तरह रिद्धिमान साहा क्या टीम इंडिया में करेंगे कमबैक? जानिए उन्हीं की जुबानी

0
अजिंक्य रहाणे की तरह रिद्धिमान साहा क्या टीम इंडिया में करेंगे कमबैक? जानिए उन्हीं की जुबानी

[ad_1]

हाइलाइट्स

रिधिमान साहा अब घरेलू क्रिकेट त्रिपुरा की ओर से खेलते हैं
साहा आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे हैं

कोलकाता. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी अनुभवी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हो सकती है, लेकिन रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने शुक्रवार को कहा कि उनका ध्यान केवल मौजूदा काम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा करने पर है. साहा विकेटकीपिंग के साथ गुजरात टाइटंस के लिए पारी का आगाज करते है और वह टीम के अहम सदस्य हैं.

साहा से जब पूछा गया कि रहाणे को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम में चुने जाने के बाद क्या वह राष्ट्रीय टीम में वापसी पर भी नजरें गड़ाए हुए हैं, उन्होंने कहा, ‘उनके(रहाणे) नाम पर विचार किया जा सकता है क्योंकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन अभी मेरा ध्यान केवल गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर है.’

यह भी पढ़ें:नसीम शाह का छठे वनडे में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कीवी बॉलर को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान को मिली 500वीं जीत

Sri Lanka 100th Test Win: श्रीलंका ने आयरलैंड का किया सूपड़ा साफ, लगाई जीत की सेंचुरी, जयसूर्या का धांसू प्रदर्शन

साहा और गांगुली के रिश्ते तब खराब हो गए थे
इस 38 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत के लिए अपना पिछला टेस्ट मैच दिसंबर 2021 में खेला था. टीम प्रबंधन ने इसके बाद उन्हें बता दिया था कि अब उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा. साहा ने इसके बाद मीडिया में अपनी नाराजगी जताई थी जिससे तत्कालीन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली से उनके रिश्ते खराब हो गए.

साहा अब घरेलू क्रिकेट त्रिपुरा की ओर से खेलते हैं
घरेलू स्तर पर भी उन्होंने 15 साल से अधिक समय तक बंगाल का प्रतिनिधित्व करने के बाद त्रिपुरा का रुख कर लिया. वह खिलाड़ी के साथ टीम के मेंटर भी हैं. साहा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा कहा, ‘कोलकाता मेरा घर है. मैंने यहां कई मैच खेले है. अभी मैं यहां दूसरी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं. आईपीएल में मोटेरा (अहमदाबाद) मेरा घरेलू मैदान है. मेरे लिए यह अलग तरह की स्थिति है.’ साहा ने आईपीएल के 15वें सीजन में 7 पारियों में अभी तक 141 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 47 रन रहा है.

Tags: Ajinkya Rahane, Gujarat Titans, IPL 2023, Team india, Wriddhiman saha

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here