Home Breaking News सामंथा के फैन ने घर में ही बनवा डाला एक्ट्रेस का मंदिर, दूर-दूर से दर्शन करने आ रहे लोग

सामंथा के फैन ने घर में ही बनवा डाला एक्ट्रेस का मंदिर, दूर-दूर से दर्शन करने आ रहे लोग

0
सामंथा के फैन ने घर में ही बनवा डाला एक्ट्रेस का मंदिर, दूर-दूर से दर्शन करने आ रहे लोग

[ad_1]

अक्सर कहा जाता है कि सितारों और प्रशंसकों के बीच भगवान और भक्त वाला रिश्ता होता है। फैंस अपने चहेते सितारों को भगवान की तरह पूजते और मानते हैं। इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। साउथ सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के एक फैन ने उनका मंदिर ही बनवा डाला है। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर इसकी स्थापना की गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 





एक्ट्रेस के मंदिर के बाहर लिखा है, ‘सामंथा का मंदिर।’ अंदर एक्ट्रेस की एक प्रतिमा बनी हुई है, जिसमें वह लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। सामंथा की मूर्ति के बाल खुले हुए हैं, जिसमें एक्ट्रेस की झलक देखी जा सकती है। गांव के अलावा दूर-दूर से लोग इस मंदिर को देखने के लिए संदीप के घर पहुंच रहे हैं।


प्रशंसक संदीप ने सामंथा के जन्मदिन के अवसर पर गरीबों में खाना भी बंटवाया। मंदिर बनवाने वाले फैन का यह भी कहना है कि वह एक बड़ा मंदिर बनवाना चाहता था, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण वह ऐसा नहीं कर पाया। संदीप का कहना है कि वह अभिनेत्री के चैरिटी वर्क से काफी प्रभावित हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। संदीप पेशे से कार ड्राइवर हैं, उन्होंने अपनी बचत के पैसों से सामंथा का मंदिर बनवाया है। इस काम में संदीप की पत्नी ने भी उनका सहयोग किया है।

Irrfan Khan: इरफान संग आखिरी पलों को याद कर भावुक हुए अनूप सिंह, कहा- क्या पता था कि वह कभी वापस नहीं आएंगे




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here