Home Sports केन विलियम्सन की जगह उतरा… लगातार दूसरा शतक ठोका, वर्ल्ड कप से पहले विरोधियों को चेताया

केन विलियम्सन की जगह उतरा… लगातार दूसरा शतक ठोका, वर्ल्ड कप से पहले विरोधियों को चेताया

0
केन विलियम्सन की जगह उतरा… लगातार दूसरा शतक ठोका, वर्ल्ड कप से पहले विरोधियों को चेताया

[ad_1]

हाइलाइट्स

डेरिल मिचेल ने 102 गेंदों पर वनडे करियर का तीसरा शतक ठोका
मिचेल ने कप्तान लैथम के साथ तीसरे विकेट पर 183 रन जोड़े
कीवी टीम ने पाक के खिलाफ दूसरे वनडे में 5 विकेट पर 336 रन बनाए

नई दिल्ली. डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) प्रचंड फॉर्म में हैं. पाकिस्तान (PAK vs NZ) दौरे पर मिचेल ने 5 मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में लगातार दूसरा शतक ठोककर भारत में इस वर्ष आयोजित होने वाले विश्व कप से पहले विरोधियों को चेतावनी देने की कोशिश की है. दाएं हाथ के बैटर मिचेल ने केन विलियम्सन (Kane Williamson) की जगह उतरकर गजब की फॉर्म दिखाई है. विलियम्सन इस समय चोटिल हैं और वह रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. मिचेल ने तीसरे नंबर पर मिले मौके को अभी तक भुनाने में सफल रहे हैं.

31 वर्षीय डेरिल मिचेल ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. मिचेल के वनडे करियर का यह तीसरा वनडे शतक है. उन्होंने 119 गेंदों पर 129 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे. मिचेल के शतक और कप्तान टॉम लैथम के 98 रन की बदौलत न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 336 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:हद है यार! सामने महिला गिरी लेकिन फोटो खिंचवाने में बिजी रहा भारतीय क्रिकेटर, आप भी देखिए वायरल VIDEO

कौन है गुरनूर बरार, पंजाब किंग्स ने दिया IPL में डेब्यू का मौका, तूफानी बॉलिंग और विस्फोटक बैटिंग में है माहिर

डेरिल मिचेल और लैथम की जोड़ी ने 183 रन की साझेदारी की
डेरिल मिचेल और टॉम लैथम ने तीसरे विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की. मिचेल ने दूसरे विकेट पर चाड बॉवेस के साथ मिलकर 80 गेंदों पर 86 रन जोड़े. बैक टू बैक शतक जड़कर मिचेल केन विलियम्सन, मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर और मार्क ग्रेटबैच के क्लब में शामिल हो गए हैं. मिचेल जब इस साल भारत दौरे पर आए थे तब उनका बल्ला खामोश था. उन्होंने 4 पारियों में 45 रन बनाए थे. उनका हाईएस्ट स्कोर 24 रन था.

मिचेल ने तीसरे नंबर पर उतरकर वनडे की बेस्ट पारी खेली
53 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा करने वाले मिचेल ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में 115 गेंदों पर 113 रन बनाए थे. उन्होंने नंबर 3 पर उतरकर करियर की बेस्ट पारी खेली. कीवी टीम की ओर से पूर्व बैटर रॉस टेलर ने एक बार लगातार 3 शतक जड़े हैं जबकि दो बार उन्होंने 2 लगातार वनडे सेंचुरी जड़ी है. मार्टिन गुप्टिल ने 3 बार लगातार 2 सेंचुरी लगया है वहीं ग्रेटबैच और विलियम्सन ने ये कारनामा दो दो बार किया है.

Tags: Daryl Mitchell, Kane williamson, Pakistan vs New Zealand

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here