Home Sports 3 एक्ट्रेस, जिन्होंने क्रिकेटर से शादी के लिए बदला धर्म और नाम, फिर बंधा 7 जन्म का बंधन

3 एक्ट्रेस, जिन्होंने क्रिकेटर से शादी के लिए बदला धर्म और नाम, फिर बंधा 7 जन्म का बंधन

0
3 एक्ट्रेस, जिन्होंने क्रिकेटर से शादी के लिए बदला धर्म और नाम, फिर बंधा 7 जन्म का बंधन

[ad_1]

नई दिल्ली. प्यार के लिए इंसान क्या कुछ नहीं करता है. जब किसी को किसी से प्यार हो जाता है तो ना धर्म देखा जाता है ना जाति. ना उम्र ना रंग-रूप. अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमी कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं. यह बात सेलिब्रिटीज पर भी लागू होती हैं. बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हुई हैं, जिन्होंने अपने प्यार से शादी करने के लिए अपना धर्म बदल लिया है. आज हम आपको उन 3 एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने क्रिकेटरों से शादी करने के लिए अपना धर्म और नाम दोनों बदल लिए. धर्म और नाम बदलने के बाद ये एक्ट्रेस इन दिग्गज क्रिकेटरों के साथ शादी के बंधन में बंधी.

1. मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगौर: इस लिस्ट में पहला नाम मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगौर का है. शर्मिला और मंसूर की लव स्टोरी काफी फेमस रही हैं. इस जोड़े ने 27 दिसंबर 1968 को शादी की थी. मंसूर मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते थे और शर्मिला हिंदू से. ऐसे में मंसूर से शादी के लिए शर्मिला ने पहले अपना नाम और धर्म बदला, फिर निकाह किया. मंसूर के साथ निकाह करने के लिए शर्मिला टैगौर ने इस्लाम कबूल किया. उनका नाम बेगम आयशा सुल्ताना हुआ. इसके बाद दोनों का निका हुआ. मंसूर और शर्मिला के तीन बच्चे हैं- सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान.

Mansoor ali khan Sharmila Tagore

2. मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी: लिस्ट में दूसरा नाम पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी का है. अजहर और संगीता की शादी 1996 में हुई थी. यह अजहर की दूसरी शादी थी. बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से शादी करने के लिए अजहर ने अपनी पहली पत्नी नौरीन को तलाक दे दिया था. हालांकि, अजहर और संगीता का रिश्ता भी लंबा नहीं चल पाया. 2010 में दोनों ने तलाक ले लिया था. अजहर से शादी करने के लिए संगीता ने इस्लाम कबूला था और उनका नाम आयशा बेगम रखा गया था.

Mohammad Azharuddin 2nd wife Sangeeta Bijlani

3. युवराज सिंह और हेजल कीच: इस लिस्ट में तीसरा नाम पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और बॉलीवुड बाला हेजल कीच का है. युवराज और हेजल 2015 में सगाई और 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. शादी के लिए हेजल ने सिख धर्म अपनाया और उनका नाम गुरबसंत कौर रखा गया. धर्म और नाम बदलने के बाद युवराज और हेजल की शादी गुरुद्वारे में हुई थी.

Yuvraj Singh Hazel keech marriage

हालांकि, ऐसे कई क्रिकेटर भी हुए हैं, जिनकी पत्नियों ने अलग धर्म होने के बावजूद अपना धर्म नहीं बदला. इन क्रिकेटरों ने या तो दोनों धर्म के रीति-रिवाजों के साथ शादी की है. या फिर इन क्रिकेटरों ने कोर्ट मैरिज की है. जहीर खान-सागरिका घाटगे, मोहम्मद कैफ-पूजा यादव, शिवम दुबे-अंजुम खान, दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल, रॉबिन उथप्पा-शीतल गौतम, हार्दिक पंड्या-नताशा स्टेनकोविक ऐसी लंबी लिस्ट है.

Tags: Mohammed azharuddin, Sangeeta Bijlani, Sharmila Tagore, Yuvraj singh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here