Home Breaking News Sharad Pawar: मुंबई में NCP की कोर कमेटी की बैठक; शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर, प्रस्ताव पारित कर कही यह बात

Sharad Pawar: मुंबई में NCP की कोर कमेटी की बैठक; शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर, प्रस्ताव पारित कर कही यह बात

0
Sharad Pawar: मुंबई में NCP की कोर कमेटी की बैठक; शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर, प्रस्ताव पारित कर कही यह बात

[ad_1]

Maharashtra Politics NCP core committee meeting in Mumbai Sharad Pawar resignation rejected Know All Updates

Sharad Pawar
– फोटो : ANI

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के इस्तीफे की घोषणा के बाद मुंबई में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक चल रही है। इसमें सुप्रिया सुले, अजित पवार समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान शरद पवार के इस्तीफे की पेशकश को नामंजूर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एनसीपी की कोर कमेटी ने शरद पवार से पार्टी का नेतृत्व जारी रखने का अनुरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है। पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने यह प्रस्ताव पेश किया था।

शरद पवार ने कहा था- एक-दो दिन में अंतिम फैसला लूंगा

शरद पवार के एलान के बाद ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगे थे। उन्होंने शरद पवार से अपना फैसला वापस लेने की मांग की थी। इस बीच पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र के बाहर के कुछ पार्टी सहयोगी इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को उनसे मिलेंगे। इसके बाद वे एक या दो दिनों में अपना अंतिम निर्णय लेंगे। शरद पवार के समर्थन में धरना दे रहे समर्थकों ने इस दौरान कहा था कि उन्हें किसी को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करना चाहिए और स्वयं उन्हें पार्टी अध्यक्ष की भूमिका में रहना चाहिए। 

महाराष्ट्र दिवस के दिन किया था एलान

इससे पहले महाराष्ट्र दिवस के दिन अपनी आत्मकथा के विमोचन के दौरान शरद पवार ने पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने का एलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, ‘मेरे साथियो! मैं एनसीपी के अध्यक्ष का पद छोड़ रहा हूं, लेकिन सामाजिक जीवन से रिटायर नहीं हो रहा हूं। लगातार यात्रा मेरी जिंदगी का अटूट हिस्सा बन गया है। मैं पब्लिक मीटिंग और कार्यक्रमों में शामिल होता रहूंगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here