Home Breaking News Delhi: भाजपा का केजरीवाल पर हमला, कहा- किम जोंग जैसा बनवाया बंगला, रिमोट से चलाते हैं पंजाब सरकार

Delhi: भाजपा का केजरीवाल पर हमला, कहा- किम जोंग जैसा बनवाया बंगला, रिमोट से चलाते हैं पंजाब सरकार

0
Delhi: भाजपा का केजरीवाल पर हमला, कहा- किम जोंग जैसा बनवाया बंगला, रिमोट से चलाते हैं पंजाब सरकार

[ad_1]

BJP attacks Arvind Kejriwal on bungalow dispute

सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा प्रवक्ता
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने एक बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर उनके आवास के सौंदर्यीकरण को लेकर हमला बोला है। भाजपा ने इस मसले पर अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अरविंद केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर जवाब देना चाहिए। 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केजरीवाल के आलीशान महल से उनके बारे में कई सच्चाईयां खुली हैं। केजरीवाल के महल में जिस तरह और वैभव का विस्तार है, वह सद्दाम हुसैन और किम जोंग उन के महलों जैसा लगता है। इस तरह केजरीवाल की पार्टी ने न केवल ‘राष्ट्रीय कद’, बल्कि ‘अंतर्राष्ट्रीय’ भी हासिल किया है। केजरीवाल के आलीशान महल में सेंसर वाले दरवाजे हैं। वे रिमोट से सब कुछ नियंत्रित करते हैं, यहां तक की पंजाब सरकार को भी वे रिमोट से नियंत्रित करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यहां मुद्दा सिर्फ आरोप लगाने का नहीं है, सिर्फ असली चेहरा दिखाने का है। मुद्दा उस दर्द का है, उस विश्वासघात का है जो दिल्ली की जनता ने सहा है। दिल्ली के लोगों ने उन पर विश्वास किया था और उन्होंने बड़ी बेशर्मी से मुफ्त के नाम पर उन सबके साथ धोखा किया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here