Home Sports शेन वॉर्न से मिली सलाह आई कुलदीप के काम, ऑस्ट्रेलिया में बनाया नाम, किया ऐसा कि फिरकी का जादूगर भी रो पड़ा था

शेन वॉर्न से मिली सलाह आई कुलदीप के काम, ऑस्ट्रेलिया में बनाया नाम, किया ऐसा कि फिरकी का जादूगर भी रो पड़ा था

0
शेन वॉर्न से मिली सलाह आई कुलदीप के काम, ऑस्ट्रेलिया में बनाया नाम, किया ऐसा कि फिरकी का जादूगर भी रो पड़ा था

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय चाइनामैन कुलदीप यादव दिवंगत लेग स्पिनर शेन वॉर्न के बड़े फैन
वॉर्न की एक सलाह कुलदीप यादव के कैसे काम आई, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया

नई दिल्ली. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न भले ही इस दुनिया से कूच कर गए हैं. लेकिन, उन्होंने क्रिकेट पर अपनी ऐसी छाप छोड़ी है कि आज भी उनका जिक्र हो ही जाता है. मौजूदा दौर का शायद ही कोई ऐसा स्पिनर हो, जो शेन वॉर्न से गेंदबाजी के गुर न सीखना चाहता हो. खैर, वो तो अब इस दुनिया से जा चुके हैं. पिछले साल थाईलैंड में उनका निधन हो गया था और हर कोई इस दिग्गज लेग स्पिनर की मौत से हैरान था. इसमें भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव भी शामिल हैं.

कुलदीप यादव को कई मर्तबा शेन वॉर्न से बात करने के साथ ही बॉलिंग के गुर सीखने का भी मौका मिला. दोनों के बीच एक मजबूत बॉन्ड था. हाल ही में कुलदीप अपने स्पिन जोड़ीदार युजवेंद्र चहल के साथ ब्रेक फास्ट विद चैंपियंस शो में पहुंचे थे. इसमें उन्होंने ये बताया था कि उनके लिए शेन वॉर्न के निधन की खबर किसी झटके से कम नहीं थी. उन्होंने शो पर कहा था कि जब मुझे पता चला कि वॉर्न अब इस दुनिया में नहीं रहे तो मुझे लगा कि कोई अपना चला गया. मेरी आंखों में आंसू आ गए थे. निधन से 10 दिन पहले ही मैंने उनसे फोन पर बात की थी.

वॉर्न ने मुझे हमेशा प्रेरित किया: कुलदीप
इस शो पर कुलदीप यादव ने 2018-19 के ऑस्ट्रेलिया दौरे का जिक्र किया. जब शेन वॉर्न ने उनका हौसला बढ़ाया था. उस दौरे पर कुलदीप ने एक ही टेस्ट खेला था और वो सिडनी में हुआ था. इस मैच में कुलदीप ने 5 विकेट लिए थे. उस मैच को याद करते हुए कुलदीप ने बताया, “मैं 2019 के सिडनी टेस्ट के दौरान नर्वस था. मैच से पहले हर सुबह वॉर्न मुझसे मिलते थे और एक बार उन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे इससे मतलब नहीं कि तुम कैसी गेंदबाजी कर रहे हो. बस, अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखना. मुझे याद है कि उस टेस्ट में मैंने 5 विकेट लिए थे और ये शेन वॉर्न को समर्पित किया था. उनकी आंखों में भी आंसू आ गए थे. वो इस पर भरोसा नहीं कर पाए थे. उनका मेरे करियर और जिंदगी पर काफी प्रभाव था.”

WTC Final में केएल राहुल की जगह किसे मिलेगा मौका? 3 धाकड़ खिलाड़ी रेस में, एक नाम तो बिल्कुल चौंकाने वाला

कुलदीप ने इस शो पर आगे बताया, “मैं पहली बार शेन वॉर्न से 2017 में मिला था. तब मैं उन्हें बस देखता ही रह गया था. मैं उन्हें 10 मिनट तक बस सुनता ही रहा. मैं उनके घर भी गया हूं. मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिसे टीवी पर देखकर बड़ा हुआ था, उससे दोस्ती कर पाया.”

Tags: Kuldeep Yadav, Shane warne, Yuzvendra Chahal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here