Home Breaking News Road Accident: जालौन में बड़ा सड़क हादसा, बरात की बस पलटी, पांच की मौत, 17 घायल

Road Accident: जालौन में बड़ा सड़क हादसा, बरात की बस पलटी, पांच की मौत, 17 घायल

0
Road Accident: जालौन में बड़ा सड़क हादसा, बरात की बस पलटी, पांच की मौत, 17 घायल

[ad_1]

Big road accident in jalaun of Uttar Pradesh bus overturns many died

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : ANI

विस्तार

जालौन जिले के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई बराती घायल हो गए। यह घटना शनिवार रात लगभग 2:30 बजे हुई, जब एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बरातियों की बस पलट गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वहां से निकालकर सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज हो रही रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पर एसपी डॉक्टर ईरज राजा भी मौके पर पहुंचे।

थाना रेंढर के ग्राम मड़ैला से बरातियों को लेकर एक बस थाना रामपुरा के ग्राम दुतावली आयी थी। यहां पर शादी की रस्में निपटने के बाद यह बस बारातियों को वापस लेकर ग्राम मडैला जा रही थी। थाना माधौगढ क्षेत्र के गोपालपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन की बस से टक्कर हो गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी बीच किसी ने फोन से 112 पर सूचना दी, उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 17 घायलों को माधोगढ़ सीएचसी पहुंचाया। इनमें से पांच को डॉक्टर ने मृत घोषित कर कर दिया। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here