[ad_1]
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारत में जल्द ही नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। साथ ही कंपनी ने एसयूवी के डिजाइन को भी रिवील कर दिया है। इस खबर में आपको बता रहे हैं कि एसयूवी में कितना दमदार इंजन होगा।
शुरू हुई बुकिंग
ह्यूंदै ने लॉन्च से पहले नई एसयूवी एक्सटर के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक एसयूवी को 11 हजार रुपये में ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से नई एसयूवी को तीन पावरट्रेन के विकल्प के साथ लाया जाएगा। 1.2 लीटर का कापा पेट्रोल इंजन पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और स्मार्ट ऑटो एएमटी के साथ ही यह इंजन इथेनॉल-20 कम्प्लाइंट होगा। इसके अलावा एसयूवी को सीएनजी के साथ भी लाया जाएगा। इसमें 1.2लीटर का बाई–फ्यूल कापा पेट्रोल और सीएनजी इंजन के साथ पांच स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।
कितने होंगे वैरिएंट
ह्यूंदै की नई एसयूवी एक्सटर में कुल पांच वैरिएंट ऑफर किए जाएंगे। इनमें बेस वैरिएंट ईएक्स होगा। जिसके बाद एस, एसएक्स, एसएक्स ऑप्शनल और एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट होंगे। एसयूवी को छह मोनोटोन और तीन ड्यूल टोन एक्सटीरियर रंगों के विकल्प के साथ लाया जाएगा। जिसमें कॉस्मिक ब्लू और रेंजर खाकी जैसे नए रंगों को शामिल किया जाएगा।
कैसे होंगे फीचर्स
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै एक्सटर में एस सिग्नेचर वाली एलईडी डीआरएल, डायमंड कट अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स तो मिलेंगे। साथ ही एसयूवी में 10 इंच से बड़ी इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, एंबिएंट लाइट, सनरूफ, रियर एसी वेंट्स, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, एचएसए और टीपीएमएस जैसे फीचर्स को भी दिया जा सकता है।
[ad_2]
Source link