[ad_1]
साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट का नया एडिशन लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से पेश किए गए नए एडिशन में क्या खूबियां दी गई हैं और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है।
आया नया एडिशन
किआ मोटर्स की ओर से सोनेट एसयूवी को नए एनिवर्सिरी एडिशन के साथ पेश किया गया है। सोनेट के एनिवर्सिरी एडिशन का नाम ऑरोच दिया गया है। सामान्य सोनेट के मुकाबले एनिवर्सिरी एडिशन में कंपनी की ओर से कुछ खास बदलाव किए गए हैं।
यह भी पढ़ें – EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
हुए ये बदलाव
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सोनेट के एनिवर्सिरी एडिशन फ्रंट स्किड प्लेट पर टैंगरीन एसेंट दिया गया है। इसका उपयोग एसयूवी की टाइगर नोज ग्रिल, व्हील कैप, साइड स्किड प्लेट, रियर स्क्डि प्लेट सहित स्पेशल बैज के साथ किया गया है।
यह भी पढ़ें – EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
क्या है खूबियां
किआ की ओर से सोनेट के एनिवर्सिरी एडिशन को सिर्फ एक ही वैरिएंट में ऑफर किया गया है। इसे सिर्फ एचटीएक्स वैरिएंट में ही ऑफर किया जा रहा है। जिसका नाम एचटीएक्स एई रखा गया है। इस वैरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, हॉर्टबीट एलईडी टेल लैंप, क्राउन ज्वैल एलईडी हैडलैंप के साथ हॉर्टबीट एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स को दिया गया है। एसयूवी के अंदर सेमी लैदरेट सीट के साथ सिल्वर स्टिचिंग और बीज-ब्लैक कलर थीम रखी गई है। एसयूवी को चार रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध करवाया है जिनमें ग्लेशियर वाइट पर्ल, ग्रैविटी रेड, स्पार्कलिंग सिल्वर और ऑरोरा ब्लैक पर्ल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें – Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से एसयूवी में दो पेट्रोल और दो डीजल इंजन के विकल्प दिए गए हैं। इनमें स्मार्टस्ट्रीम जी1.0 टी-जीडीआई 6आई मैनुअल और स्मार्टस्ट्रीम जी1.0 टी-जीडीआई 7डीसीटी इंजन हैं। जबकि डीजल के विकल्प में 1.5लीटर सीआरडीआई वीजीटी 6आईएमटी और 1.5 लीटर सीआरडीआई वीजीटी 6एटी विकल्प शामिल हैं।
यह भी पढ़ें – Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
[ad_2]
Source link