[ad_1]
हाइलाइट्स
आयरलैंड-बांग्लादेश के बीच पहला वनडे बारिश में धुला
दक्षिण अफ्रीका को मैच रद्द होने का फायदा, सीधे कटाया वर्ल्ड कप का टिकट
नई दिल्ली. आयरलैंड और बांग्लादेश के बीच चेम्सफोर्ड में खेला गया 3 वनडे की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश में धुल गया और इसके साथ ही मेजबान आयरलैंड की इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं. अब आयरलैंड को क्वालिफायर खेलना होगा. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की लॉटरी खुल गई और वो वनडे वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई करने वाली 8वीं टीम बन गईं. अब दक्षिण अफ्रीका को क्वालिफायर खेलने की जरूरत नहीं. वहीं, आयरलैंड को जून में जिम्बाब्वे में होने वाले क्वलिफायर खेलना होगा.
पहले वनडे में टॉस जीतकर आयरलैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी थी और बांग्लादेश ने 9 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने 16.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए थे. लेकिन, फिर बारिश शुरू हो गई और आगे का खेल नहीं हो पाया और मुकाबला रद्द हो गया. इसका आयरलैंड को नुकसान हुआ.जबकि दक्षिण अफ्रीका की लॉटरी खुल गई.
दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई
दक्षिण अफ्रीका के सीधे क्वालिफाई करने की उम्मीद आयरलैंड-बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 3 वनडे की सीरीज पर टिकी थी. अगर आयरलैंड ये सीरीज 3-0 से जीत लेता तो उसके दक्षिण अफ्रीका के बराबर अंक हो जाते हैं. आखिरी स्थान तय करने के लिए फिर नेट रनरेट पर बात आती. लेकिन, आयरलैंड का बांग्लादेश के खिलाफ पहला वनडे बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण दक्षिण अफ्रीका अगर-मगर की स्थिति से बच गया और सीधे वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर गया.
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी आखिरी वनडे सीरीज में नीदरलैंड्स को शिकस्त दी थी. दोनों मैच मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने जीते थे. इस सीरीज जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने अंक तालिका में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया था और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग प्वाइंट्स टेबल में आठवें और अंतिम स्थान पर पहुंच गया.
8 टीमें कर चुकी हैं सीधे क्वालिफाई
कौन-कौन सी टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं- भारत (मेजबान), न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका. ये टूर्नामेंट 18 जून से 9 जुलाई तक खेला जाएगा.
कौन सी टीमें वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलेंगी?
वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, ओमान, नेपाल, अमेरिका, यूएई. इन 10 टीमों में से 2 टॉप-2 टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bangladesh, Ireland, ODI World Cup, South africa
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 06:16 IST
[ad_2]
Source link