Home Breaking News CGBSE Result 2023 Live: सीजीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, यहां देखें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

CGBSE Result 2023 Live: सीजीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, यहां देखें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

0
CGBSE Result 2023 Live: सीजीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, यहां देखें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

[ad_1]

12:06 PM, 10-May-2023

10वीं और 12वीं का रिजल्ट 75.05 प्रतशित

10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार 75.05 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। 

12:03 PM, 10-May-2023

10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए गए

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेससाय सिंह टेकाम ने 12वीं और फिर 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इसके बाद उन्होंने अपने लैपटॉप में बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर परीक्षा परिणाम चेक किया। 

11:58 AM, 10-May-2023

शिक्षा मंत्री कुछ देर में जारी करेंगे रिजल्ट

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेससाय सिंह टेकाम सीजी बोर्ड मंडल के सभागार में कुछ देर में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट व टॉपरों के नामों का भी ऐलान होगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पिछले साल भी 10वीं 12वीं रिजल्ट एक साथ 14 मई को जारी किया था।

11:41 AM, 10-May-2023

रिजल्ट के बाद मिलेगा कॉपी रीचेकिंग का मौका

बोर्ड परीक्षा के परिणाम के बाद अगर किसी छात्र या छात्रा को लगता है कि उसके नंबर उम्मीद से कम आएं हैं तो वह अपनी कॉपियों का फिर से मूल्यांकन करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें बोर्ड को आवेदन करना होगा। बोर्ड परीक्षा के परिणाम के साथ ही कॉपियों की रीचेकिंग कराने की तारीख भी घोषित की जाएगी। इसके लिए फीस का भुगतान भी करना होगा।

11:39 AM, 10-May-2023

31 मार्च तक हो गई थीं 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

छ्त्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से इस साल 10वीं की परीक्षाएं 24 मार्च तक और 12वीं की 31 मार्च तक संपन्न करा ली गई थीं। 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से और 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू हुई थीं। 

11:27 AM, 10-May-2023

अब से कुछ देर में जारी होंगे परिणाम

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट के परिणाम अब से कुछ देर में जारी होने वाले हैं। इसके लिए बोर्ड की ओर से दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगे। स्टूडेंट्स अपने परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। 

 

11:20 AM, 10-May-2023

इतने छात्र-छात्राएं हुए थे परीक्षा में शामिल

इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं 12वीं परीक्षा में कुल 6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 10वीं की परीक्षा में 3,37,293 छात्र-छात्राएं और 12वीं के लिए 3,27,935 स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरे थे।

10:50 AM, 10-May-2023

टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर से भी जानें रिजल्ट 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002334363 पर भी आप कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

10:04 AM, 10-May-2023

तारीख और समय की घोषणा

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

08:57 AM, 10-May-2023

CGBSE Board Exam 2023 Result: यहां देखें 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे

छत्तीसगढ़ बोर्ड से संबंद्ध विद्यालयों में कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल रहे उम्मीदवार अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं। इसके साथ ही अमर उजाला की वेबसाइट पर भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट संबंधी ताजा अपडेट देख सकते हैं। 

08:13 AM, 10-May-2023

आज घोषित होंगे सीजी बोर्ड के नतीजे

सीजीबीएसई (CGBSE) इंटर मीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षाएं एक मार्च से 31 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी वहीं, छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा दो मार्च से 24 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। 

07:42 AM, 10-May-2023

CGBSE Result 2023 Live: सीजीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, यहां देखें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेससाय सिंह टेकाम मंडल के सभागार में दोपहर 12 बजे 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करेंगे। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here