Home Sports रोहित के जिगरी ने RCB के खिलाफ किया ऐसा काम, अंपायर हुए परेशान, कमेंट्री बॉक्स से लेकर स्‍टेडियम तक हर कोई था हैरान

रोहित के जिगरी ने RCB के खिलाफ किया ऐसा काम, अंपायर हुए परेशान, कमेंट्री बॉक्स से लेकर स्‍टेडियम तक हर कोई था हैरान

0
रोहित के जिगरी ने RCB के खिलाफ किया ऐसा काम, अंपायर हुए परेशान, कमेंट्री बॉक्स से लेकर स्‍टेडियम तक हर कोई था हैरान

[ad_1]

हाइलाइट्स

मुंबई और बैंगलोर के बीच मैच में हुई थी अजीब घटना
आईपीएल 2023 में रोहित की टीम ने दर्ज की छठी जीत

नई दिल्‍ली. साल 2015…आईपीएल सीजन 6…बैंगलोर में मुंबई इंडियंस और आरसीबी का मैच चल रहा था. मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विस्‍फोटक ओपनर और अपने हमवतन क्रिस गेल पर स्लेजिंग कर रहे थे. पोलार्ड ने कई बार गेल के पास जाकर कमेंट किया ताकि उनका ध्यान बंट जाए. क्रिस गेल की नाखुशी को ऑन फील्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और विनीत कुलकर्णी ने भी देखा और पोलार्ड को ऐसा न करने की चेतावनी दे दी. यहीं से शुरू हुआ कायरल पोलार्ड का गजब का कारनामा.

ओवर खत्‍म होते ही कायरन पोलार्ड डगआउट में गए और अपने मुंह पर टेप चिपका लिया. पोलार्ड के ऐसा करते ही कमेंट्री बॉक्स में कमेंटेटर से लेकर स्टेडियम में बैठे दर्शकों में ठहाके गूंजने लगे. मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भी अपनी हंसी न रोक सके. खुद क्रिस गेल भी अपने दोस्‍त की इस हरकत को देख मुस्कुरा उठे. कायरन पोलार्ड अगले 15 ओवर तक अपने मुंह पर वह टेप लगाए रहे. यह देख दोनों अंपायर भी झेंप गए.

पारी के आखिरी ओवर में कैप्‍टन रोहित शर्मा ने जब पोलार्ड को गेंद थमाई तब जाकर उन्‍होंने वह टेप अपने मुंह से हटाया. इतना ही नहीं कैरेबियाई खिलाड़ी ने आखिरी ओवर में महज 9 रन देकर अपनी टीम को आरसीबी पर 19 रन की जीत भी दिलाई. पोलार्ड ने पहले दर्शकों का दिल जीता और फिर टीम के लिए मैच भी.

राष्ट्रपति की गुजारिश पर संन्यास का फैसला छोड़ा, पाकिस्तान को बनाया वर्ल्ड चैंपियन, पर विवादों में रहे ‘कप्तान’ इमरान

IPL 2023: ‘हैलो DRS, ये कुछ ज्यादा नहीं हो गया…’ रोहित के आउट होने पर बवाल, हुआ बड़ा धोखा!

ट्रैक पर लौटी मुंबई एक्‍सप्रेस
आईपीएल 2023 में 10 में 5 मुकाबले हार चुकी मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से रौंद दिया. आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 199 रन बनाए. जवाब में मुंबई ने 16.3 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्‍य हासिल कर लिया. इस दमदार जीत के साथ रोहित शर्मा की टीम प्‍वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है.

Tags: IPL, IPL 2023, Kieron Pollard, MI vs RCB, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here