Home Breaking News Pakistan Unrest LIVE: पाकिस्तान में हिंसा से अब तक आठ की मौत, इमरान के करीबी शाह महमूद कुरैशी गिरफ्तार

Pakistan Unrest LIVE: पाकिस्तान में हिंसा से अब तक आठ की मौत, इमरान के करीबी शाह महमूद कुरैशी गिरफ्तार

0
Pakistan Unrest LIVE: पाकिस्तान में हिंसा से अब तक आठ की मौत, इमरान के करीबी शाह महमूद कुरैशी गिरफ्तार

[ad_1]

10:55 AM, 11-May-2023

‘हिंसक विरोध भड़काने’ के आरोप में पीटीआई नेताओं को किया गया गिरफ्तार: पुलिस

इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि पीटीआई नेता शाह महमूद कुरैशी, असद उमर, फवाद चौधरी, जमशेद इकबाल चीमा, फलकनाज चित्राली, मुसर्रत जमशेद चीमा और मलीका बुखारी को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि पीटीआई नेताओं को आगजनी और हिंसक विरोध प्रदर्शन के लिए शांति भंग करने की एक सोची समझी योजना के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि सभी गिरफ्तारियां कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद की गईं और चेतावनी दी गई कि आगे भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। पुलिस ने लोगों से “अफवाहें न फैलाने और जनता को नहीं उकसाने” की अपील की है।

10:27 AM, 11-May-2023

Pakistan Unrest LIVE: पाकिस्तान में हिंसा से अब तक आठ की मौत, इमरान के करीबी शाह महमूद कुरैशी गिरफ्तार

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की नौ मई को गिरफ्तारी के बाद से पाकिस्तान में अशांति का माहौल है। खान की गिरफ्तारी के तुरंत बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने देश की राजधानी इस्लामाबाद समेत कई शहरों में हिंसक विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जिसका सिलसिला जारी है। हिंसक प्रदर्शनों ने कम से कम आठ लोगों की जान ले ली और इस्लामाबाद के अलावा तीन अन्य प्रांतों में सेना की तैनाती की गई है। वहीं, देश में बिगड़ती स्थिति और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और इमरान खान के करीबी सहयोगी शाह महमूद कुरैशी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले बुधवार को एक विशेष अदालत ने इमरान खान को आठ दिन के लिए भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी (NAB) की रिमांड में भेज दिया, जबकि एक सत्र अदालत ने भ्रष्टाचार के एक अलग मामले में उन्हें आरोपित किया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here