[ad_1]
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की जानी-मानी कलाकार हैं। वह कई बार विदेशी धरती पर भारत का मान बढ़ा चुकी हैं। अभिनेत्री ने एक बार फिर आज कुछ ऐसा कर दिखाया है कि जिसे देख सभी को उन पर गर्व हो रहा है। दरअसल, दीपिका पादुकोण की तस्वीर टाइम मैगजीन के कवर पर आई है, जिसने उन्हें ग्लोबल स्टार की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। दीपिका को अपने काम से ‘दुनिया को बॉलीवुड में लाने’ का क्रेडिट दिया जाता है। साल 2018 में, वह पत्रिका द्वारा अपनी 100 सबसे प्रभावशाली सूची में सम्मिलित किए गए 100 लोगों में भी शामिल थीं। इस अवसर पर अभिनेत्री ने अपनी सफलता, अपने खिलाफ होते पॉलिटिकल बैकलैश, अपनी मेंटल हेल्थ और पति रणवीर सिंह के साथ संबंधों पर खुलकर बात की।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने पिछले 14 साल से नहीं किया डिनर, इस रुटीन से खुद को रखते हैं हेल्दी
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह यह सोचकर बड़ी नहीं हुई थीं कि वह एक अभिनेत्री भी बनेंगी। दीपिका ने कहा, ‘मेरी अब तक की कहानी से, ऐसा कुछ भी नहीं है जो दिखाता हो कि मेरा कभी फिल्मों से कुछ भी लेना देना होगा। अजीब बात यह है कि मेरे परिवार ने साल में जितनी बार कोई फिल्म देखी, मुझे उससे एक जुड़ाव महसूस हुआ। जैसे कि मैं एक दिन वहीं पहुंचने वाली हूं और बस मैं अभिनेत्री बन गई।’ दीपिका ने अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात करने के लिए मिले सपोर्ट के बारे में बात करते हुए कहा, ‘खूबसूरत बात यह है कि उनमें से लाखों लोग शायद मुझसे कभी नहीं मिलेंगे, लेकिन वे अभी भी मेरे साथ जीवन मेरे के सफर में शामिल हैं। वे मेरी बॉडी लैंग्वेज, मेरे हाव-भाव, मेरी खामोशी को समझते हैं।’
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘पठान’ में देखा गया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ अभिनय किया था। इसके कलाकारों में जॉन अब्राहम और सलमान खान शामिल थे। दीपिका अगली बार ‘प्रोजेक्ट के’ में दिखाई देंगी। यह प्रभास के साथ उनकी पहली फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म दो पार्ट में बनाई जाएगी। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, इसमें भी अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही दीपिका के पास ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ भी है।
[ad_2]
Source link