Home Breaking News Filmy Wrap: उर्फी ने अशनीर को दिया करारा जवाब और प्रियंका ने फिर खोले इंडस्ट्री के राज, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

Filmy Wrap: उर्फी ने अशनीर को दिया करारा जवाब और प्रियंका ने फिर खोले इंडस्ट्री के राज, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

0
Filmy Wrap: उर्फी ने अशनीर को दिया करारा जवाब और प्रियंका ने फिर खोले इंडस्ट्री के राज, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

[ad_1]

मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता ही रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। वहीं, हम भी  फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ…



उर्फी जावेद अपने फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। हर दिन वह अपनी नई-नई ड्रेस से लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं। कुछ लोग उर्फी के फैशन सेंस की तारीफ करते हैं तो वहीं कुछ लोग जमकर आलोचना करते हैं। हालांकि, उर्फी आलोचकों को करारा जवाब देना बखूबी जानती हैं, भले ही इसके लिए उन्हें कुछ वक्त इंतजार क्यों न करना पड़े! हाल ही में उन्होंने शार्क टैंक के जज रहे अशनीर ग्रोवर पर पलटवार किया है। कुछ वक्त पहले अशनीर ने उर्फी के कपड़ों पर कमेंट किया था। अब मौका देखकर उर्फी ने उन्हें करारा जवाब दे डाला है।

Urfi Javed: उर्फी ने अशनीर को याद दिलाया उनका पुराना बयान? चुटकी लेते हुए कही यह बात


प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री की वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई है। इस सीरीज में एक्ट्रेस का एक्शन अवतार नजर आ रहा है। अभिनेत्री की सिटाडेल फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। इस सीरीज का प्रियंका ने जमकर प्रमोशन किया है और इस दौरान वह कई मुद्दों पर भी खुलकर बात कर चुके हैं। हाल ही में एकबार फिर उन्होंने एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड के डार्क फेज का खुलासा किया है। प्रियंका ने बताया कि कैसे जब वह इंडस्ट्री में नई नई थीं तो उन्हें यह बताया गया था कि कुछ प्रकार के शरीर को सुंदर माना जाता है।

Priyanka Chopra: ‘एक्ट्रेस की पेल्विक बोन दिखनी चाहिए’, प्रियंका ने फिर खोला बंद दरवाजों के पीछे छिपा काला सच


सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के निर्देशन में बनी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म जय हो में दबंग खान ने आखिरी बार सोहेल के निर्देशन में काम किया था। इस बीच हाल ही में सोहेल ने खुलासा किया है कि वह मौजूदा समय में एक ऐसे प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं, जो संभावित रूप से एक एक्शन फिल्म हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस  फिल्म के लीड रोल के लिए उनकी पहली पसंद सलमान खान हैं।

Sohail-Salman Khan: सलमान खान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं सोहेल, बोले- भाई हैं लेकिन प्रोफेशनल हैं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here