[ad_1]
डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 57वां मुकाबला पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
रोहित शर्मा (22 रन, 11 बॉल) और इशान किशन (21 रन, 13 बॉल) बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
पारी के चौथे ओवर में मोहित शर्मा ने वापसी करते हुए महज सात रन दिए।
पारी के तीसरे ओवर में इशान ने एक छक्का और एक चौका जबकि रोहित ने एक छक्का लगाकर ओवर में कुल 17 रन बटोर लिए।
पारी के दूसरे ओवर में रोहित शर्मा ने दो चौके और एक छक्के की मदद से कुल 14 रन बटोर लिए।
पारी के पहले ओवर में इशान ने एक चौका लगाया, लेकिन बावजूद इसके ओवर में केवल छह रन आए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटन्स- रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद।
मुंबई इंडियंस- इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय।
[ad_2]
Source link