Home Breaking News सिड-कियारा को देखते ही पैपराजी ने कहा भइया-भाभी, ‘शेरशाह’ कपल ने बॉन्डिंग से फिर जीता दिल

सिड-कियारा को देखते ही पैपराजी ने कहा भइया-भाभी, ‘शेरशाह’ कपल ने बॉन्डिंग से फिर जीता दिल

0
सिड-कियारा को देखते ही पैपराजी ने कहा भइया-भाभी, ‘शेरशाह’ कपल ने बॉन्डिंग से फिर जीता दिल

[ad_1]

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद वह कई बार पैपराजी के सामने आए। दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश होते हैं और सिद्धार्थ-कियारा अपने फैंस की इच्छा का पूरा ध्यान भी रखते हैं। अपनी शादी के बाद से ही दोनों बी-टाउन के पसंदीदा जोड़ी बन गए हैं। अक्सर पैपराजी को जमकर पोज देने वाले सिद्धार्थ और कियारा बीते दिन लंबे समय बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दोनों को साथ में देखकर पैपराजी के साथ-साथ फैंस भी बहुत खुश थे।



सिद्धार्थ और कियारा को एक-साथ काफी लंबे समय बाद स्पॉट किया गया। दोनों की इस मीडिया अपीयरेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमेशा की तरह सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए और बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों को काफी लंबे समय बाद साथ देखना पैपराजी के लिए भी एक खास पल था। पैपराजी स्टार कपल को कैमरे में कैद करने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं उन लोगों ने दोनों को कुछ ऐसा कहा, जिसे सुन कपल शरमा गया।  


वायरल होते वीडियो में, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। दोनों जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं, वैसे ही कैमरा लिए फोटोग्राफर्स उन्हें चारों तरफ से घेर लेते हैं। वे सभी दोनों की फोटो क्लिक करने के लिए काफी बेकरार थे। जब सिद्धार्थ और कियारा का फोटो क्लिक करने के लिए पैपराजी उन्हें आवाज देते हैं, तो उनके बहुत कहने पर कपल एक-साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। दोनों जब एक-दूसरे के साथ जमकर पोज दे रहे थे, तब पैपराजी जोर-जोर से कपल को ‘भइया-भाभी’ कहकर बुलाते हैं। ‘भइया-भाभी’ सुनकर दोनों को हंसी आ जाती है और वह मुस्कुराने लगते हैं।

Papon Hospitalised: सिंगर पापोन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती, पोस्ट शेयर कर खुद बताया सेहत का हाल


वीडियो में, दोनों को कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। जहां सिद्धार्थ मैचिंग टी-शर्ट और डेनिम जैकेट के साथ सफेद जॉगर्स पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी खूबसूरत पत्नी कियारा क्रॉप्ड जैकेट और सफेद जॉगर्स के साथ एक सफेद टैंक टॉप पहने दिख रही हैं। वीडियो में दोनों को शरमाते हुए और प्यार से एक-दूसरे से बात करते देखा जा सकता है।


सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। फैंस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। सभी को सिद्धार्थ और आलिया का अंदाज भा गया है। इतना ही नहीं कपल की क्यूट बॉन्डिंग भी सबका दिल जीत रही है। फैंस वीडियो पर दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘भइया-भाभी रॉक्स।’ दूसरे ने लिखा, ‘सिड-कियारा बेस्ट कपल हैं।’ एक अन्य लिखता है, ‘कितना प्यारी जोड़ी है।’ बता दें, सिद्धार्थ और कियारा ने इस साल 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर फोर्ट में सात फेरे लिए थे। 

 Parineeti Raghav Engagement Live: राघव-परिणीति की सगाई की तैयारियां तेज, जानें खाने में क्या होगा खास




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here