Home Sports सूर्यकुमार यादव का एक ऐसा सिक्स, जिस पर सचिन तेंदुलकर दिल हार बैठे, कहा- बहुत कम बैटर…

सूर्यकुमार यादव का एक ऐसा सिक्स, जिस पर सचिन तेंदुलकर दिल हार बैठे, कहा- बहुत कम बैटर…

0
सूर्यकुमार यादव का एक ऐसा सिक्स, जिस पर सचिन तेंदुलकर दिल हार बैठे, कहा- बहुत कम बैटर…

[ad_1]

नई दिल्ली. टी20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बैटर माने जाने वाले सूर्यकुमार यादव ने सचिन तेंदुलकर को भी अपना मुरीद बना लिया है. शतकों के शहंशाह सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को सूर्यकुमार यादव की दिल खोलकर तारीफ की. सचिन ने सूर्यकुमार के एक शॉट की खासतौर पर चर्चा की और कहा कि दुनिया में बहुत कम बैटर हैं, जो इस तरह के शॉट खेल सकते हैं. मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने यह शॉट अपनी शतकीय पारी के दौरान खेला. सूर्यकुमार ने आईपीएल 2023 में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ यह शतक लगाया था.

सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को 49 गेंद पर 103 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने इस पारी के दौरान 6 छक्के लगाए. इनमें से एक छक्का मोहम्मद शमी की गेंद पर था, जो थर्डमैन की दिशा में खेला गया. सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर इसी शॉट की तारीफ की है.

Tags: IPL 2023, Sachin tendulkar, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here