Home Breaking News UP Nikay Chunav 2023 Live: मेयर पद की सभी 17 सीटों पर लगराया भगवा, सपा-बसपा का सूपड़ा साफ; पढ़ें कौन कहां जीता

UP Nikay Chunav 2023 Live: मेयर पद की सभी 17 सीटों पर लगराया भगवा, सपा-बसपा का सूपड़ा साफ; पढ़ें कौन कहां जीता

0
UP Nikay Chunav 2023 Live: मेयर पद की सभी 17 सीटों पर लगराया भगवा, सपा-बसपा का सूपड़ा साफ; पढ़ें कौन कहां जीता

[ad_1]

06:39 PM, 13-May-2023

देविरया के रुद्रपुर जीते हुए सभासद

वार्ड नं 1 उपेंद्र मास्टर बीएसपी टेड़ा स्थान

वार्ड नं2 कुमारी देवी एनसीपी आजाद नगर

वार्ड नं3 जय रतन चौरासिया निर्दल बरई वार्ड

वार्ड नंबर 4 अंकित मणि बसपा मलहटोली वार्ड

वार्ड नं 5 मुकेश भाजपा शिवाला वार्ड

वार्ड नं 6 राजन चौधरी भाजपा भरटोला वार्ड

वार्ड नं 7 नूरी खातून बसपा दुग्धेश्वर नाथ वार्ड

वार्ड नं 8 पुनीता निर्दल मस्जिद वार्ड

वार्ड न 9 पंकज कुमार पांडेय बसपा पकड़ी वार्ड

वार्ड नं 10 अजय जायसवाल सपा चौहट्टा वार्ड

वार्ड नं 11 सुशील मद्देशिया भाजपा मच्छरहट्टा वार्ड

वार्ड नं 12 नीलम यादव सपा लाला टोली वार्ड

वार्ड नं 13 स्वेता पांडे बसपा पूर्वी तिवारी टोला

वार्ड नं 14 सुशील निगम निर्दल गोला वार्ड

वार्ड नं 15 अनिता रावत बीजेपी पश्चिमी तिवारी टोला

वार्ड नं 16 अनिल पांडे भाजपा नसहरा वार्ड

06:26 PM, 13-May-2023

बिजनौर में सपा उम्मीदवार के पति और भाजपाइयों में धक्कामुक्की

मतगणना स्थल पर सपा उम्मीदवार के पति और भाजपा उम्मीदवार के एजेंट के बीच धक्का मुक्की हो गई। थप्पड़ जड़ दिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर हंगामा होने पर पुलिस ने तुरंत ही मामले को शांत कराया। वहीं सपा उम्मीदवार के पति को अलग ले जाकर बैठा दिया। 

06:01 PM, 13-May-2023

पति बने विधायक, पत्नी पालिकाध्यक्ष

स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जहां अपना दल (एस) के शफीक अहमद अंसारी ने जीत हासिल की है। वहीं उनकी पत्नी रेशमा परवीन अंसारी स्वार पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीत गई हैं। रेशमा भी अपना दल (एस) के टिकट पर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़़ रही थीं। रेशमा परवीन अंसारी 2017 में भी पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीती थीं।

शनिवार का दिन अंसारी परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा। शफीक अंसारी जहां विधायक बन गए, वहीं उनकी पत्नी पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीत गईं। दोनों की जीत से खुशियां दोगुनी हो गई हैं। शफीक ने सभासद से विधायक तक का सफर तय किया है।

05:57 PM, 13-May-2023

गोरखपुर नगर निगम मेयर पद पर लगातार चौथी बार भाजपा जीती

गोरखपुर मेयर पद पर भाजपा ने जीत दर्ज कर लिया है। यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने सपा प्रत्याशी काजल निषाद को 60876 मतों से हरा दिया हैं। भाजपा को 180629 और सपा को 119753 मत प्राप्त हुए हैं।

हार के बाद काजल निषाद ने हंगामा किया। मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठी। इसके बाद उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से बातचीत की।

05:29 PM, 13-May-2023

गोरखपुर नगर निगम मेयर पद पर भाजपा का कब्जा

गोरखपुर मेयर पद पर भाजपा ने जीत दर्ज कर लिया है। यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने सपा प्रत्याशी काजल निषाद को 60876 मतों से हरा दिया हैं। भाजपा को 180629 और सपा को 119753 मत प्राप्त हुए हैं।

05:13 PM, 13-May-2023

नगर पालिका व नगर पंचायत तालबेहट पर भाजपा का कब्जा

नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सरला जैन ने निकटतम प्रतिद्धंदी बसपा की क्रांति कुशवाहा को 9810 मतों से और नगर पंचायत तालबेहट में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी पुनीत सिंह परिहार ने निकटतम प्रतिद्धंदी निर्दलीय अवधेश अड़जरिया को 4436 मतों से पराजित किया। वहीं नगर पंचायत महरौनी में चार चक्र पूरे होने पर सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बड़ौनियां ने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा की कृष्णा सिंह से 1500 से अधिक की बढ़त ले ली हैं। अंतिम राउंड की गणना जारी है। संभावना है कि करीब एक हजार से अधिक मतों से नीलम की जीत होगी। जबकि नगर पंचायत पाली में निर्दलीय प्रत्याशी मनीष तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी कमलेश चौरसिया को 253 मतों से पराजित कर दिया। खास बात यह रही कि अधिकांश निर्दलीय वार्ड सभासद (पार्षद) विजयी हुए हैं।

05:13 PM, 13-May-2023

भाजपा प्रत्याशी 211 मत से विजयी

गौरी बाजार भाजपा प्रत्याशी प्रदीप मद्धेशिया प्रतिद्वंदी ईश्वर चंद्र विद्यासागर सपा पर 211 मत से जीत हासिल की है।

05:12 PM, 13-May-2023

महराजगंज जनपद से विजयी प्रत्याशी अपटेड 

–नगर पालिका महराजगंज में सपा से पुष्पलता मंगल 

-नगर पालिका नौतनवा से निर्दल ब्रजेश मणि त्रिपाठी 

–निचलौल नगर पंचायत से सपा शिवनाथ मद्धेशिया

–परतावल नगर पंचायत से बसपा प्रियंका मद्धेशिया

–घुघली नगर पंचायत से निर्दल संतोष जायसवाल

–बृजमनगंज नगर पंचायत से भाजपा–राकेश जायसवाल 

–फरेंदा नगर पंचायत भाजपा–विजय लक्ष्मी 

परिणाम आना बाकी है। 

पनियरा नगर पंचायत-भाजपा आगे 

सोनौली नगर पंचायत–बसपा आगे

05:01 PM, 13-May-2023

कानपुर देहात में निकाय चुनाव में अभी तक की स्थित

पुखरायां पालिका परिषद : भाजपा की पूनम देवी सपा की ऊषा से आगे चल रहीं हैं।

झींझक पालिका परिषद : भाजपा के अमित तिवारी बसपा के संतोष त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं।

अकबरपुर नगर पंचायत : सपा की दीपाली सिंह भाजपा की ज्योत्सना कटियार से आगे चल रहीं हैं।

रनियां नगर पंचायत : सपा की बिटान देवी भाजपा की पूनम से आगे चल रहीं हैं।

रसूलाबाद नगर पंचायत : भाजपा के देशशरण बसपा के मेवा लाल से आगे चल रही है।

शिवली नगर पंचायत : भाजपा के अवधेश जीत दर्ज की। निर्दलीय वतनराज दूसरे स्थान पर रहे।

रूरा नगर पंचायत : भाजपा के रामजी सपा की रमा देवी से आगे चल रहे हैं।

सिकंदरा नगर पंचायत: सपा की मुन्नी बेगम निर्दलीय खुर्शीद से आगे हैं।

मूसानगर नगर पंचायत : भाजपा की पूजा निषाद निर्दलीय से आगे हैं।

कंचौसी नगर पंचायत : भाजपा के राजेंद्र ङ्क्षसह सपा की संजू राजपूत से आगे हैं।

राजपुर नगर पंचायत : भाजपा के अंशू बसपा के अनवार से आगे हैं।

डेरापुर नगर पंचायत : भाजपा के अतुल अग्रिहोत्री सपा से आगे है।

अमरौधा नगर पंचायत : सपा की सबीरा बेगम बसपा की अनीशा से आगे चल रहीं हैं।

04:56 PM, 13-May-2023

भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता राठौर जीतीं

बरेली की नगर पालिका परिषद नवाबगंज से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता राठौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी गुलनाज को 4468 मतों से पराजित किया।

04:56 PM, 13-May-2023

महराजगंज जनपद से विजयी प्रत्याशी 

-नगर पालिका महराजगंज में सपा से पुष्पलता मंगल 

-निचलौल नगर पंचायत से सपा शिवनाथ मद्धेशिया

-परतावल नगर पंचायत से बसपा प्रियंका मद्धेशिया

-घुघली नगर पंचायत से निर्दल संतोष जायसवाल

-बृजमनगंज नगर पंचायत से भाजपा–राकेश जायसवाल 

-फरेंदा नगर पंचायत भाजपा–विजय लक्ष्मी 

परिणाम आना बाकी है। 

-पनियरा नगर पंचायत-भाजपा आगे 

-सोनौली नगर पंचायत–बसपा आगे

-नौतनवा नगर पालिका–निर्दल आगे

04:43 PM, 13-May-2023

बदायूं से निर्दलीय फात्मा रजा की जीत, भाजपा की दीपमाला को हराया

बदायूं से निर्दलीय फात्मा रजा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा की दीपमाला गोयल को शिकस्त दी है। फात्मा ने दीपमाला को 5494 वोटों से हराया। दीपमाला ने पिछले चुनाव में फात्मा को हराया था।

04:43 PM, 13-May-2023

अमेठी गौरीगंज नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह की जीत

गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का दांव उलटा पड़ गया। शनिवार को आए मतगणना परिणामों ने इसकी पुष्टि की। घोषित परिणाम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह ने सपा प्रत्याशी तारा को 2119 मतों के बड़े अंतर से हराया। रश्मि को 7104 व तारा को 4985 मत मिले। निकाय चुनाव में जिले के साथ पूरे प्रदेश की निगाह गौरीगंज नगर पालिका परिषद के परिणामों पर टिकी थी।

04:43 PM, 13-May-2023

लखनऊ में जीते ये प्रत्याशी

– नगर निगम जोन 3 में आने वाले विवेकानंद पुरी वार्ड से भाजपा की नूपुर शंखधर चुनाव जीतीं।

– नगर निगम जोन 3 में आने वाले फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड से भाजपा की प्रियंका चुनाव जीतीं।

– नगर निगम जोन 3 में आने वाले जानकीपुरम प्रथम वार्ड से भाजपा की निशा तिवारी चुनाव जीतीं।

– नगर निगम जोन 3 में आने वाले भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड  से भाजपा के मान सिंह यादव चुनाव जीते।

– नगर निगम जोन 3 में आने वाले कदम रसूल बाढ़ से सपा के मोहम्मद नदीम खान चुनाव जीते।

– नगर निगम जोन 3 में आने वाले महानगर वार्ड से भाजपा के प्रत्याशी हरिश्चंद्र लोधी चुनाव जीते।

– नगर निगम जोन 3 में आने वाले लाला लाजपत राय वार्ड से भाजपा के राघव राम तिवारी चुनाव जीते।

– नगर निगम जोन 3 में आने वाले जयशंकर प्रसाद वार्ड से भाजपा के स्वदेश सिंह जीते

04:43 PM, 13-May-2023

सहारनपुर में लहराया भगवा

सहारनपुर नगर पंचायत चिलकाना में भाजपा की फूल बानो 1246 मतों से विजय रही। उन्हें 6250 और उनके प्रतिद्वंदी बसपा के अकबर को 5004 वोट प्राप्त मिले।

सहारनपुर नकुड़ नगर पालिका अध्य्क्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी शिवकुमार गुप्ता चुनाव जीते।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here