Home Breaking News ‘आजकल शादी सिर्फ दिखावा…,’ विवेक अग्निहोत्री ने ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ पर कसा तंज, यूजर्स दंग

‘आजकल शादी सिर्फ दिखावा…,’ विवेक अग्निहोत्री ने ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ पर कसा तंज, यूजर्स दंग

0
‘आजकल शादी सिर्फ दिखावा…,’ विवेक अग्निहोत्री ने ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ पर कसा तंज, यूजर्स दंग

[ad_1]

Vivek Agnihotri calls destination wedding a sham twitter users reacts like this

विवेक अग्निहोत्री
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें बिना नाम लिए ‘दहाड़’ वेब सीरीज पर तंज कसते देखा गया। वहीं, अब विवेक ने ‘दिखावे’ के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग चुनने वाले लोगों का मजाक उड़ाया है। 

आजकल की शादी पर विवेक का तंज 

विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक डेस्टिनेशन वेडिंग में भाग लेने को याद किया, जहां दुल्हन बेहोश हो गई जब किसी ने कहा कि शादी के फोटोग्राफर को देर होने वाली है। फिल्ममेकर ने ट्वीट में लिखा, ‘लोग सिर्फ शादी की तस्वीरें, वीडियो पाने और दिखावे के लिए ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ टैग पाने के लिए शादी कर रहे हैं। यह एक वेडिंग प्लानर ने मुझे बताया। यह सच है, मैं डेस्टिनेशन वेडिंग में था और किसी ने कहा कि वेडिंग फोटोग्राफर देर होने वाली है और दुल्हन बेहोश हो गई।’

यूजर ने बताया बॉलीवुड का असर 

विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट के बाद इस पर प्रतिक्रियाओं की लड़ी लग गई है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ‘बॉलीवुड के सभी प्रभाव। मध्यम वर्ग के पास अचानक पैसा आ गया है और वह नहीं जानता कि इसे समझदारी से कैसे इस्तेमाल किया जाए।’ दूसरे ने लिखा, ‘आजकल सारा इकोसिस्टम सिर्फ दिखावे का है सर।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं, ‘आजकल ज्यादातर शादियां सिर्फ दिखावा होती हैं।’

Salman Khan: भतीजी आयत ने मामा सलमान को किया कॉपी, दबंग खान की तरह चलने का स्टाइल देख प्यार लुटा रहे फैंस

कुछ यूजर्स फिल्ममेकर से असहमत 

हालांकि, कुछ ट्विटर यूजर ऐसे भी हैं जो विवेक की टिप्पणी से सहमत नजर नहीं आए हैं। एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा है, ‘उम्मीद है कि आपके दोस्त इस ट्वीट को देखेंगे और महसूस करेंगे कि आप उनके जश्न समारोह में शामिल होने के बाद ट्वीट कर रहे हैं और गपशप कर रहे हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘यह बेवकूफी भरा अतिरंजित वेडिंग फोटोग्राफर का विचार है। हां, लोग ‘शो ऑफ’ में अधिक हैं, लेकिन यह कहना कि वे सिर्फ दिखाने के लिए शादी कर रहे हैं, हास्यास्पद है।’ क्राइम थ्रिलर चॉकलेट (2005) के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करने वाले विवेक अग्निहोत्री अक्सर ट्विटर पर अपने विचार साझा करते हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक को अक्सर बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और पक्षपात से लेकर समाज तक पर अपनी राय रखते देखा जाता है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here