[ad_1]
2023 World Cup: भारत में इस साल 2023 वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा और फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मैच 15 अक्टूबर को होने की संभावना है. भारत ने 12 साल पहले अपने घर में खेले गए 2011 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. ऐसे में इस बार उसे 2023 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है. ऋषभ पंत 2023 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाएंगे. बता दें कि पिछले साल 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत एक कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, ऐसे में उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में समय लग जाएगा. भारत के पास ऐसे 3 खतरनाक बल्लेबाज हैं, जो वर्ल्ड कप 2023 में ऋषभ पंत की जगह को छीन सकते हैं.
[ad_2]
Source link