Home Sports शुभमन गिल ने लगाया तूफानी अर्धशतक, GT- 89-1 (8 ओवर)

शुभमन गिल ने लगाया तूफानी अर्धशतक, GT- 89-1 (8 ओवर)

0
शुभमन गिल ने लगाया तूफानी अर्धशतक, GT- 89-1 (8 ओवर)

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 62वां मुकाबला गुजरात टाइंटस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

शुभमन गिल (58 रन, 26 बॉल) और साई सुदर्शन (23 रन, 20 बॉल) बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।

8:10 PM- पारी के आठवें ओवर में शुभमन गिल ने दो शानदार चौके लगाकर इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। शुभमन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।

8:00 PM- पावरप्ले तक शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 65 रन पहुंचा दिया।

7:35 PM- पारी के पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने इनफॉर्म ओपनर ऋद्धिमान साहा को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। साहा तीन गेंदों में बिना खाता खोले आउट हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद।

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, संवीर सिंह, मयंक मारकंडे, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, टी नटराजन।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here