[ad_1]
01

हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस ने डेब्यू सीजन में ही राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल का खिताब जीता था. आईपीएल 2023 में भी गुजरात चैंपियन जैसा ही खेल रही. टीम ने अबतक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से 9 मैच जीते हैं. गुजरात टाइटंस 18 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉपर है. हालांकि, गुजरात टाइटंस की बराबरी अब कोई टीम नहीं कर सकती. क्योंकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के एक-एक मैच बाकी हैं और फिलहाल, चेन्नई और लखनऊ के एक बराबर 15 अंक हैं. दोनों टीमें अपना आखिरी मैच जीतकर भी 17 अंक तक पहुंच सकती हैं. (Gujarat Titans Instagram)
[ad_2]
Source link