Home Breaking News Odisha: पीएम मोदी ने ओडिशा की पहली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई, कहा- जब यह ट्रेन गुजरती है तो देश की प्रगति…

Odisha: पीएम मोदी ने ओडिशा की पहली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई, कहा- जब यह ट्रेन गुजरती है तो देश की प्रगति…

0
Odisha: पीएम मोदी ने ओडिशा की पहली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई, कहा- जब यह ट्रेन गुजरती है तो देश की प्रगति…

[ad_1]

PM Modi launched railway projects worth Rs 8,200 crore and flagged off the state's first Vande Bharat Express

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘वंदे भारत ट्रेन’ का उपहार दिया है। पीएम मोदी ने वर्चुअली ओडिशा के पुरी-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पीएम ने 8200 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘वंदे भारत ट्रेन’ आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय दोनों का प्रतीक बन रही है. 

ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में पीएम मोदी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे, जबकि ओडिशा के गवर्नर गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शरकत हुए।

वंदे भारत गुजरती है तो…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है। वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय, दोनों का प्रतीक बन रही है। आज जब वंदे भारत एक स्थान से दूसर स्थान पर यात्रा करते हुए गुजरती है तो उसमें भारत की गति और प्रगति दिखाई देती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत इस साल अपनी आजादी का अमृत काल मना रहा है। भारत की एकता को और मजबूत करने का यह सही समय है, जितनी अधिक एकता होगी, भारत की सामूहिक क्षमता उतनी ही अधिक बढ़ेगी। इस अमृतकाल में वंदे भारत ट्रेनें विकास का इंजन भी बन रही हैं और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को भी आगे बढ़ा रही हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here