[ad_1]

पंजाब में थप्पड़ के विरोध में उतरे किसान।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के हरगोबिंदपुर में प्रदर्शन कर रही एक महिला किसान को पुलिसकर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पंजाब में कई स्थानों पर किसानों ने रेल ट्रैक जाम कर दिया है। अमृतसर के गांव देवीदासपुरा में अमृतसर-दिल्ली रेल ट्रैक पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और ट्रैक पर धरना लगा दिया है। वहीं रेलवे ने प्रदर्शन की वजह से आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई अन्य ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। वहीं बटाला के एसपी गुरप्रीत सिंह कहना है कि महिला ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने की कोशिश की। इसके बाद उसने अपने बचाव में थप्पड़ मारा।
किसान आंदोलन के चलते आठ ट्रेनें रद्द
पंजाब में कई स्थानों पर किसान संगठनों के प्रदर्शन की वजह से रेलवे ने आठ यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं 12 ट्रेनों को अपने निर्धारित समय से देरी से अन्य स्टेशनों के लिए रवाना किया है। ट्रेनों के रद्द होने से लोगों को काफी परेशान उठानी पड़ी है।
#WATCH पंजाब: जालंधर में रेलवे ट्रैक पर किसानों ने लुधियाना से जालंधर और अमृतसर जालंधर-जम्मू के बीच रेलवे मेन लाइन जाम कर दी है।
किसान दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमि अधिग्रहण के विरोध के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा गुरदासपुर में एक बुजुर्ग महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़… pic.twitter.com/4o23zJvqOb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2023
फिरोजपुर रेल मंडल की डीआरएम डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते पैसेंजर ट्रेन खेमकरण-भगतावाला (06943), ब्यास-तरनतारन (04751), होशियारपुर-जालंधर सिटी (06955), भगतावाला-खेमकरण (06944), तरनतारन-ब्यास (04752), जालंधर-होशियारपुर (06960), लुधियाना-फिरोजपुर (04997) व फिरोजपुर-लुधियाना (04998) को रद्द किया गया है। किसान संगठनों ने फिरोजपुर-लुधियाना- जालंधर-फाजिल्का-फरीदकोट रेल सेक्शन पर धरना दिया। इसी तरह किसानों ने खेमकरण-भगतावाला, होशियारपुर-जालंधर, तरनतारन-ब्यास, अमृतसर-अजमेर रेलमार्ग पर धरना दिया है।
[ad_2]
Source link
