Home Sports भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में… बच्चे की हुनर देख अमिताभ बच्चन हुए कायल, शेयर किया वीडियो

भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में… बच्चे की हुनर देख अमिताभ बच्चन हुए कायल, शेयर किया वीडियो

0
भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में…  बच्चे की हुनर देख अमिताभ बच्चन हुए कायल, शेयर किया वीडियो

[ad_1]

हाइलाइट्स

अमिताभ बच्चन क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो

नई दिल्ली. भारत में क्रिकेट बेहद लोकप्रिय खेल है. इस समय आईपीएल का आयोजन हो रहा है जिसमें दुनिया भर के क्रिकेटर अपनी हुनर का जलवा दिखा रहे हैं. इसी बीच अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो देखते ही देखते आग की तरह वायरल हो गया है. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा बेहद खूबसूरती से स्ट्रेट ड्राइव, कवर ड्राइव और महेंद्र सिंह धोनी का आयकॉनिक हेलिकॉप्टर शॉट लगाता हुआ दिखाई दे रहा है.

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो को अपलोड किया है जिसमें एक छोटा बच्चा बहुत ही शिद्दत से क्रिकेट के कई शॉट लगाता हुआ नजर आ रहा है. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने कैप्शन लिखा, ‘ भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है.’ लोग वीडियो को देखकर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: PBKS vs RR Live Score: पंजाब किंग्स की आधी टीम पवेलियन लौटी, जितेश शर्मा अर्धशतक चूके

DC vs CSK: धोनी के धुरंधरों की नजर प्लेऑफ में जगह बनाने पर, जीत से विदाई चाहेगी दिल्ली

Tags: Amitabh Bachachan, Cricket, Viral video



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here