Home Breaking News IPL 2023 Playoffs: दो दिन में चार मैच और तीन स्थानों पर फैसला, चेन्नई-लखनऊ और मुंबई-बैंगलोर की किस्मत दांव पर

IPL 2023 Playoffs: दो दिन में चार मैच और तीन स्थानों पर फैसला, चेन्नई-लखनऊ और मुंबई-बैंगलोर की किस्मत दांव पर

0
IPL 2023 Playoffs: दो दिन में चार मैच और तीन स्थानों पर फैसला, चेन्नई-लखनऊ और मुंबई-बैंगलोर की किस्मत दांव पर

[ad_1]

आईपीएल 2023 में प्लेऑफ की जंग रोमांचक हो चली है। 66 मैच खत्म हो चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ एक ही टीम अंतिम चार में जगह बना पाई है। गुजरात टाइटंस के अलावा किसी भी टीम का स्थान पक्का नहीं हो सका है। अब लीग राउंड खत्म होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं। शनिवार और रविवार को दो-दो मैच यानी कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे और इसी से प्लेऑफ की बाकी तीन टीमों का फैसला होगा।



दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि, दिल्ली और हैदराबाद को अभी एक-एक मैच खेलना है और वह दूसरी टीमों की उम्मीदों पर पानी फेरना चाहेंगी। वहीं, प्लेऑफ की रेस में फिलहाल छह टीमें हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीमें शामिल हैं। राजस्थान को छोड़कर बाकी पांच टीमों के एक-एक मैच बचे हैं। आइए पहले पॉइंट्स टेबल का हाल जानते हैं-


गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, ऐसे में हम प्लेऑफ सीनेरियो में इस टीम की बात नहीं करेंगे। वहीं, दिल्ली, हैदराबाद और पंजाब की टीमें बाहर हो चुकी हैं। हम इन के अलावा छह टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण में पहुंचने पर बात कर रहे हैं…

प्लेऑफ की रेस में अब 6 टीमें

टीम अंक कितने मैच बाकी किसके खिलाफ
CSK 15 1 DC
LSG 15 1 KKR
RCB 12 1 GT
RR 14 0
MI 12 1 RR
KKR 12 1 LSG
नोट: GT प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, SRH, DC और PBKS बाहर हो चुके


चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई ने अब तक लीग राउंड में 13 मैच खेले हैं और उसके 15 अंक हैं। चेन्नई का नेट रन रेट फिलहाल +0.381 है। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में अगर धोनी की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को होने वाला मुकाबला जीत लेती है, तो उसके 17 अंक हो जाएंगे और टीम सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। उसे फिर किसी टीम पर निर्भर नहीं रहना होगा। वहीं, अगर सीएसके की टीम हारती है, तो उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। फिर सीएसके को मनाना होगा कि लखनऊ, बैंगलोर और मुंबई में से कोई एक टीम अपना आखिरी मुकाबला हार जाए, क्योंकि यही तीन टीमें हैं जो सीएसके के हारने पर उनसे आगे निकल सकती हैं। किसी एक के भी हारने पर चेन्नई 15 अंकों के साथ भी प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकता है।

आखिरी मुकाबला

  • vs दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली, 20 मई)


लखनऊ सुपर जाएंट्स

चेन्नई की तरह लखनऊ की टीम के भी 13 मैचों के बाद 15 अंक हैं और वह अंक तालिका में गुजरात और चेन्नई के बाद तीसरे स्थान पर है। लखनऊ का नेट रन रेट +0.304 है। चेन्नई की तरह लखनऊ की टीम को शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आखिरी लीग राउंड मैच खेलना है। यह मैच जीतने पर लखनऊ की टीम सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। हारने पर लखनऊ को मनाना होगा कि चेन्नई, बैंगलोर और मुंबई में से कोई एक टीम मैच हार जाए। बैंगलोर और मुंबई के किसी भी अंतर से हारने पर लखनऊ का अंतिम-चार में जगह पक्का हो जाएगा। हालांकि, चेन्नई के केस में ऐसा नहीं है। लखनऊ को मनाना होगा कि चेन्नई बड़े अंतर से हारे, क्योंकि चेन्नई का नेट रन रेट लखनऊ से कहीं बेहतर है। 10-15 रन से हारने पर भी चेन्नई लखनऊ की टीम से नेट रन रेट के मामले में ऊपर रहेगी। ऐसे में मुंबई और बैंगलोर की टीम जीतती है तो भी लखनऊ प्लेऑफ के रेस से बाहर हो जाएगी। हार पर लखनऊ के लिए सबसे आसान होगा कि वह मुंबई और बैंगलोर के हारने की दुआ करे।

आखिरी मुकाबला

  • vs कोलकाता नाइट राइडर्स (कोलकाता, 20 मई)


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here