Home Breaking News इंतजार खत्म! आदिपुरुष का पहला गाना ‘जय श्री राम’ रिलीज, रोंगटे खड़े कर रहा लिरिक्स

इंतजार खत्म! आदिपुरुष का पहला गाना ‘जय श्री राम’ रिलीज, रोंगटे खड़े कर रहा लिरिक्स

0
इंतजार खत्म! आदिपुरुष का पहला गाना ‘जय श्री राम’ रिलीज, रोंगटे खड़े कर रहा लिरिक्स

[ad_1]

Jai Shree Ram Song from Prabhas Kriti Sanon starrer film Adipurush directed by Om Raut has been released

जय श्री राम
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हालिया रिलीज मोस्ट अवेटेड फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं, अब इस मूवी का पहला गाना ‘जय श्री राम’ रिलीज कर दिया गया है, जिसके सामने आते ही सोशल मीडिया की हलचल बढ़ गई है। 

‘जय श्री राम’ गाना रिलीज 

शनिवार को, फिल्म ‘आदिपुरुष’ के निर्माताओं ने आखिरकार मोस्ट अवेटेड वीडियो सॉन्ग ‘जय श्री राम’ को रिलीज कर दिया। मनोज मुंतशिर शुक्ला के जरिए लिखे गए इस गाने के बोल रोंगटे खड़े करने वाले हैं, और दृश्यों के साथ यह पूरी तरह फिट बैठ रहा है। गाने का संगीत अजय-अतुल ने दिया है, जो सामने आने के बाद से ही यूट्यूब पर छा गया है। 

गाना देख झूम उठे फैंस 

गाने के दृश्य दिल छूने वाले हैं। जहां प्रभास, श्रीराम के किरदार में काफी जंच रहे हैं। तो वहीं, कृति सेनन जानकी के रूप में अपनी सुंदरता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। गाने के लिरिक्स को सुनने और वीडियो को देखने के बाद फैंस इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, ‘मनोज मुंतशिर सर डिवाइन लिरिक्स को सलाम।’ दूसरे ने लिखा है, ‘आदिपुरुष के मेकर्स हर दिन रोंगटे खड़े कर रहे हैं।’ वहीं, एक अन्य लिखते हैं, ‘यह गाना पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।

Hrithik Roshan: ऋतिक ने जूनियर एनटीआर को तेलुगु में किया बर्थडे विश, ‘वॉर 2’ में साथ काम करने का दिया संकेत?

आदिपुरुष की रिलीज डेट 

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की बात करें तो, ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म महाकाव्य रामायण पर आधारित है। फिल्म में राम के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सेनन और लक्ष्मण के किरदार में सनी सिंह हैं। सैफ अली खान को रावण की भूमिका में देखा जाना है। कृष्ण कुमार, राजेश नायर, भूषण कुमार, प्रसाद सुतार और ओम राउत के जरिए निर्मित यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। नौ मई को जारी किए गए ट्रेलर ने फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ाया हुआ है। यह 24 घंटों मे सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी ट्रेलर साबित हुआ था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here