Home Breaking News Guyana: गुयाना में एक स्कूल के छात्रावास में लगी भीषण आग, 19 बच्चों की मौत, नौ अन्य घायल

Guyana: गुयाना में एक स्कूल के छात्रावास में लगी भीषण आग, 19 बच्चों की मौत, नौ अन्य घायल

0
Guyana: गुयाना में एक स्कूल के छात्रावास में लगी भीषण आग, 19 बच्चों की मौत, नौ अन्य घायल

[ad_1]

Children killed after school dormitory catches fire in Guyana

गुयाना में एक स्कूल के छात्रावास में लगी आग।
– फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना में रविवार रात (स्थानीय समय) एक स्कूल छात्रावास में आग लग गई, जिसमें कम से कम 19 बच्चों की मौत हो गई। आग एक सेकेंडरी स्कूल में लड़कियों के छात्रावास में लगी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आग लगने की वजह क्या थी। पहले मीडिया रिपोर्ट में 20 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी।

गुयाना के महदिया सेकेंडरी स्कूल (Mahdia Secondary School) में लगी आग में 20 लोगों के मारे जाने की खबरों का खंडन करते हुए राष्ट्रीय अग्निशमन विभाग की एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि इस भीषण आग से देश में हलचल मच गई है। इस हादसे में कम से कम नौ अन्य लोग घायल हुए हैं। एक पीड़ित को बचाया गया, लेकिन वह वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गुयाना सरकार की तरफ से जारी प्रेस बयान के मुताबिक, यह हादसा राजधानी जॉर्जटाउन से 320 किलोमीटर दक्षिण में स्थित महदिया शहर के एक सेकेंडरी स्कूल में हुआ। इस छात्रावास में मूल निवासी समुदाय के 12 से 18 साल की उम्र के बच्चे रहते हैं।

विदेशी मीडिया के मुताबिक, मरने वालों में 18 लड़कियां और एक बच्चा शामिल है जो केयरटेकर का बेटा था। गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने इस घटना को दुखद एवं दर्दनाक और भयावह बताया।स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया है कि महदिया के पहाड़ी इलाके में बसे आंतरिक शहर के हाई स्कूल में रविवार को रात 11:30 बजे के बाद आग लग गई। एनएसए गेराल्ड गौविया के मुताबिक, बच्चों को बचाने के लिए हरसंभव कोशिशें की गई और हवाई सेवाओं की मदद ली गई। लेकिन आंधी की वजह से बचाव कार्य में चुनौती आई। 

अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने स्थानीय लोगों की सहायता के लिए चिकित्सा कर्मियों और उपकरणों से लैस विमानों के साथ पूर्ण पैमाने पर चिकित्सा आपातकालीन कार्य योजना शुरू की गई। गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को विमान से कुछ ही घंटों में जॉर्जटाउन पहुंचाया गया। वहीं, अन्य को महदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें निगरानी के तहत रखा गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here