Home Breaking News मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की कोर्ट से जैकलीन को राहत, विदेश जाने की मिली अनुमति

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की कोर्ट से जैकलीन को राहत, विदेश जाने की मिली अनुमति

0
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की कोर्ट से जैकलीन को राहत, विदेश जाने की मिली अनुमति

[ad_1]

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ट्रायल का सामना कर रहीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट ने विदेश जाने की अनुमति दे दी है। जैकलीन ने दुबई जाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन फर्नांडीज भी आरोपी हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कोर्ट से विदेश यात्रा करने की परमिशन मांगी थी।



कोर्ट की अनुमति के बाद अब जैकलीन 25 से 27 मई अबूधाबी और 28 मई से 12 जून तक इटली की यात्रा कर सकेंगी। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी चार्जशीट में सुकेश चंद्रशेखर के अलावा जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाया है। इससे पहले ईडी इस केस के सिलसिले में जैकलीन से कई बार पूछताछ कर चुकी है।


पिछले साल भी मांगी थी अनुमति

इससे पहले जैकलीन को अपने पेशे के सिलसिले में जनवरी में दुबई जाने की अनुमति दी गई थी। दरअसल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक आरोपी के रूप में जैकलीन को हर बार विदेश यात्रा करने के लिए अनुमति की जरूरत होती थी। जब जैकलीन ने पिछले साल विदेश यात्रा का अनुरोध किया था, तो अदालत इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं दिसंबर 2022 में जैकलीन फर्नांडीज को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके खिलाफ जारी एक लुक-आउट-सर्कुलर के आधार पर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था।

यह भी पढ़ें: प्रयोग वही कर सकता है जिसको कल की चिंता नहीं, मैं जो भी हूं बैरी जॉन की वजह से हूं


सुकेश पर ये हैं आरोप

सुकेश चंद्रशेखर पर व्यापारियों, राजनेताओं और मशहूर हस्तियों से पैसे ऐंठने का आरोप लगाया गया है। सुकेश चंद्रशेखर ने रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर शीर्ष सरकारी अधिकारी बनकर 200 करोड़ रुपये वसूले थे जब वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। 

यह भी पढ़ें: आदित्य सिंह राजपूत का हुआ अंतिम संस्कार, करीबियों ने दी नम आंखों से विदाई



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here