[ad_1]

अंपायर से बात करते सीएसके के खिलाड़ी
– फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रिकॉर्ड 10वें आईपीएल फाइनल में पहुंच गई है। मंगलवार को चार बार की चैंपियन सीएसके ने डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस को 15 रन से शिकस्त दी। इस मैच में गुजरात की बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब कुछ समय के लिए चेन्नई के खिलाड़ी मैदान में इधर-उधर घूमते दिखे, वहीं धोनी समेत कुछ खिलाड़ी अंपायर से बात करते दिखे थे। इस दौरान करीब चार मिनट तक मैच रुका रहा था। उस वक्त किसी को कुछ समझ नहीं आया था कि क्या हुआ। हालांकि, अब इस मामले पर मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ बातें सामने आई हैं।
[ad_2]
Source link