[ad_1]

पालम हवाईअड्डे के बाहर जुटे भाजपा कार्यकर्ता।
– फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन देशों की यात्रा के समापन के बाद दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं। पीएम मोदी के स्वागत के लिए पालम एयरपोर्ट के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। कार्यकर्ता खुशी में नाच रहे हैं और ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे हैं।
#WATCH | Delhi: BJP workers gather outside Palam airport to welcome PM Narendra Modi. pic.twitter.com/dIbi6ntred
— ANI (@ANI) May 24, 2023
तीन देशों के दौरे से लौटते ही काम में जुटेंगे पीएम
पीएम मोदी तीन देशों का दौरा और 50 से ज्यादा कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर कुछ ही देर में स्वदेश लौटने वाले हैं। स्वदेश लौटते ही प्रधानमंत्री कामकाज में जुटेंगे। सुबह नौ बजे अधिकारियों के साथ उनकी बैठक तय है। उसके बाद सुबह 11 बजे वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा भी उनके दिन भर कार्यक्रम तय हैं।
[ad_2]
Source link